फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Cement illegal business busted, operator arrested

सीमेंट के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, संचालक गिरफ्तार

Sat, 08 Oct 2022 01:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Cement illegal business busted, operator arrested
पुलिस और खुफिया विभाग ने पकड़ा सीमेंट के कट्टे। विज्ञप्ति
रोहतक। गोहाना रोड पर जसिया बाईपास के नजदीक एक होटल पर खुफिया विभाग व पुलिस ने छापा मारकर सीमेंट के अवैध कारोबार का भंडाफोड़ किया है। होटल संचालक सीमेंट लेकर आने वाले ट्राला चालकों से मिलीभगत करके नामी सीमेंट कंपनी के नाम पर नकली सीमेंट बेच रहा था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए होटल संचालक घिलौड़ गांव निवासी अंकित को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

खुफिया विभाग के एसआई पवन कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि गोहाना रोड पर जसिया के पास एक होटल है, जहां पर अवैध गतिविधियां चल रही हैं। पूरे मामले से घिलौड़ कलां चौकी पुलिस को अवगत कराया गया। चौकी प्रभारी जसवंत सिंह की टीम के साथ मिलकर होटल पर दबिश दी। जांच के दौरान पता चला कि घिलौड़ गांव निवासी अंकित ने किराये पर होटल ले रखा है, जहां वह सीमेंट लेकर आने वाले ट्रालों के ड्राइवरों से साठगांठ करता था। कम रेट पर सीमेंट खरीद ली जाती। फिर उसे एक नामी कंपनी के कट्टों में भरकर आगे बेच दिया जाता। मौके से पुलिस ने 69 सीमेंट के बैग बरामद किए हैं।
विज्ञापन

लेबल न मिलने पर खुला भेद, 380 रुपये का बैग बेच रहा था 300 से 320 तक
पुलिस ने सीमेंट के बैग की जांच की तो पता चला कि बैग पर नीचे की तरफ नामचीन कंपनी का लोगो लगा होता है, लेकिन उक्त कट्टों पर कहीं लोगो नहीं लगा था। साथ ही आरोपी के पास किसी तरह का कंपनी से लिया गया लाइसेंस या डीलरशिप भी नहीं थी। इसके लिए कंपनी की सीमेंट का बैग 380 रुपये में मिलता है, जो आरोपी की तरफ से 300 से 320 रुपये में बेचा जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
होटल से 69 सीमेंट के बैग मिले हैं, जिनको नामचीन कंपनी के नाम से अवैध तरीके से बेचा जा रहा था। आरोपी होटल संचालक घिलौड़ निवासी अंकित को गिरफ्तार कर लिया है। उसे धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार कर शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
- एसआई जसवंत सिंह, प्रभारी घिलौड़ पुलिस चौकी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed