फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Celebratory atmosphere among thousands of paramilitary families due to allotment of CGHS dispensary

Rohtak News: सीजीएचएस डिस्पेंसरी अलॉट होने से हजारों पैरामिलिट्री परिवारों में जश्न का माहौल

Sat, 20 Jan 2024 10:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 20 Jan 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
Celebratory atmosphere among thousands of paramilitary families due to allotment of CGHS dispensary
20सीटीके01...सीजीएचएस डिस्पेंसरी अलॉट होने से हजारों पैरामिलिट्री परिवारों में जश्न का माहौल। स
रोहतक। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने पैरामिलिट्री जवानों के परिवारों के बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं को उपलब्ध कराने के लिए हरियाणा को तीन डिस्पेंसरी, वेलनेस सेंटर खोलने के आदेश जारी किए हैं। हरियाणा राज्य में यह डिस्पेंसरी रोहतक, बहादुरगढ़ व रेवाड़ी में खोलने के आदेश हुए हैं। इससे हजारों पैरामिलिट्री परिवारों में जश्न का माहौल है। दिल्ली से आई सर्वे टीम ने सीजीएचएस डिस्पेंसरियों के लिए उपयुक्त जगहों के लिए सर्वेक्षण भी किया गया है। इस दौरान पूर्व अर्धसैनिकों ने शनिवार को छोटूराम धर्मशाला में इकट्ठा होकर केंद्रीय सरकार का आभार जताया है।
विज्ञापन

कॉनफैडरेसन ऑफ एक्स पैरामिलिट्री फोर्सेस मार्टियरस वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव रणबीर सिंह ने बताया कि पहले इलाज के लिए दिल्ली के चक्कर लगाने पड़ते थे। लेकिन अब पूर्व अर्धसैनिकों को इलाज शहर में ही मिल जाएगा। भगवान रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले प्रधानमंत्री ने यह तोहफा दिया है।
विज्ञापन

अब जल्द ही पूर्व अर्धसैनिकों का प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त से मुलाकात कर डिस्पेंसरी के लिए बिल्डिंग उपलब्ध कराने की मांग करेगा। कॉनफैडरेसन पिछले आठ सालों से सीजीएचएस डिस्पेंसरियों के जिला स्तर पर खोलने हेतु लगातार प्रयासरत थी। उम्मीद है कि भविष्य में भिवानी, हिसार व नारनौल में भी डिस्पेंसरियों का विस्तार होगा। बैठक के दौरान मान सिंह, कर्मबीर सिंह, राजकुमार, फूल कुमार, सूरत सिंह, रोहतास, आजाद सिंह, महावीर, राज सिंह, महेंद्र लाल, सतनारायण, शोभाचंद, दिलबाग, सतबीर, महेंद्र, धर्मपाल समेत अनेक पूर्व अर्ध सैनिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed