फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Celebrate dry day once a week

सप्ताह में एक दिन मनाएं ड्राई डे

Thu, 22 Jul 2021 01:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Celebrate dry day once a week
बारिश में फैलने वाली बीमारियों से सतर्क रहें। सप्ताह में एक दिन ड्राई डे मनाएं। घरों और कार्यालयों के कूलर सुखा कर अच्छी तरफ साफ करें। उक्त बातें उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मानसून सक्रिय होने के साथ ही मच्छर भी पनपने लगते हैं, जिसके चलते अनेक बीमारियां भी दस्तक देती हैं। इन्हें रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग विशेष अभियान चला रहा है। डेंगू रोधी माह के तहत लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। पूरे जिले में घरों का सर्वे लगातार जारी है। अब तक हुई जांच के दौरान अब तक मिले लारवा के आंकड़ों के अनुसार शहरी क्षेत्र के लोग सबसे ज्यादा लापरवाही बरत रहे हैं। जहां लार्वा मिला है, उन घरों के मालिकों को नोटिस दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि डेंगू व चिकनगुनिया फैलाने वाला एडीज मच्छर दिन में काटता है और रुके हुए साफ पानी में पनपता है। इसकी रोकथाम के लिए जरूरी है कि लोग एक ड्राई डे मनाएं, पानी के सभी बर्तन, कूलर, टंकी, फ्रिज ट्रे, गमले आदि खाली करके सुखाएं। उपायुक्त ने कहा कि अचानक तेज बुखार होना, तेज सिरदर्द, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द, आंखों के नीचे दर्द आदि डेंगू के लक्षण हैं। जोड़ों में दर्द व सूजन, कंपकंपी और ठंड के साथ बुखार व सिरदर्द चिकनगुनिया के लक्षण हैं। लक्षण दिखते ही तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच करवाएं। सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में डेंगू और चिकनगुनिया की मुफ्त जांच उपलब्ध है। मच्छर जनित बीमारियों की जानकारी, सुझाव, शिकायत व बचाव के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी या जिला मलेरिया अधिकारी से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed