फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   CEE Admit Card will be uploaded 14 days before the exam: Recruitment Director

परीक्षा से 14 दिन पहले अपलोड होंगे सीईई एडमिट कार्ड : भर्ती निदेशक

Thu, 12 Jun 2025 02:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 12 Jun 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
CEE Admit Card will be uploaded 14 days before the exam: Recruitment Director
रोहतक। अग्निपथ योजना व रेगुलर एंट्री के तहत कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) 2025-26 का 30 जून से 10 जुलाई 2025 के बीच देशभर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा। सभी उम्मीदवारों के सीईई एडमिट कार्ड परीक्षा आयोजित होने से 14 दिन पहले अपलोड किए जाएंगे।
विज्ञापन


सेना भर्ती कार्यालय के भर्ती निदेशक गौतम चौहान ने बताया कि उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड आर्मी की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड पर दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और उसका पालन करें। उम्मीदवारों के परीक्षा केंद्रों का पता एडमिट कार्ड पर दर्शाया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अग्निपथ योजना के तहत युवक अग्निवीर जनरल डयूटी, अग्निवीर क्लर्क व स्टोर कीपर तकनीकी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर ट्रेड्समैन 10वीं पास व अग्निवीर ट्रेड्समैन 8वीं पास, युवतियां अग्निवीर (महिला सेना पुलिस) और रेगुलर एंट्री के तहत उम्मीदवार सैनिक नर्सिंग सहायक, सिपाही फार्मा, आरटी जेसीओ, हवलदार (एसएसी) और हवलदार (एजुकेशन) का कॉमन एंट्रेंस एग्जाम आयोजित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed