{"_id":"571150224f1c1bc41a4a6d17","slug":"cbse-will-replace-wushu-and-carom-to-boxing-and-kabaddi","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई के खिलाड़ी वुशू और कैरम की जगह खेलेंगे बॉक्सिंग और कबड्डी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई के खिलाड़ी वुशू और कैरम की जगह खेलेंगे बॉक्सिंग और कबड्डी
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Sat, 16 Apr 2016 02:19 AM IST
विज्ञापन
CBSE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई के खिलाड़ी अब वुशू और कैरम की जगह बॉक्सिंग और कबड्डी खेलते हुए दिखाई देंगे। सीबीएसई ने अपने खेल कैलेंडर में बदलाव कर दिया है और वुशू और कैरम को बाहर करके बॉक्सिंग और कबड्डी को जगह दी गई है। यह बदलाव अंडर-19 तक के लड़के और लड़कियों के लिए किए गए हैं। इसे वर्ष 2016-17 के कैलेंडर से लागू किया जाएगा।
सीबीएसई की ओर से कराए जाने वाले वार्षिक खेलों में अभी तक खिलाड़ियों को वुशू और कैरम खिलाये जाते थे, लेकिन इनके खिलाड़ियों को सीबीएसई ने मायूस कर दिया है, क्योंकि वर्ष 2016-17 के खेल कैलेंडर में इनकी जगह दूसरे खेल शामिल किए गए हैं। वे दूसरे खेल बॉक्सिंग और कबड्डी होंगे।
सीबीएसई ने केवल यही बदलाव नहीं किया है, बल्कि खेलों के लिए कलस्टर और रीजन भी बदले हैं। जिलों और प्रदेशों के नए कलस्टर और रीजन बनाए गए हैं और उनके आधार पर ही प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। इसमें जीतने वाले सीबीएसई की नेशनल चैंपियनशिप तक पहुंचेंगे। वहीं, सीबीएसई ने स्कूलों से आवेदन भी मांगा है कि अपने यहां खेल कराने के इच्छुक स्कूल आवेदन कर सकते हैं। जिससे समय रहते वहां की सुविधाओं को देखा जा सके और उन स्कूलों को खेलों की मेजबानी करने का मौका दिया जा सके।