फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   CBSE will replace wushu and carom to boxing and kabaddi

सीबीएसई के खिलाड़ी वुशू और कैरम की जगह खेलेंगे बॉक्सिंग और कबड्डी

Sat, 16 Apr 2016 02:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sat, 16 Apr 2016 02:19 AM IST
विज्ञापन
CBSE will replace wushu and carom to boxing and kabaddi
CBSE
सीबीएसई के खिलाड़ी अब वुशू और कैरम की जगह बॉक्सिंग और कबड्डी खेलते हुए दिखाई देंगे। सीबीएसई ने अपने खेल कैलेंडर में बदलाव कर दिया है और वुशू और कैरम को बाहर करके बॉक्सिंग और कबड्डी को जगह दी गई है। यह बदलाव अंडर-19 तक के लड़के और लड़कियों के लिए किए गए हैं। इसे वर्ष 2016-17 के कैलेंडर से लागू किया जाएगा।
विज्ञापन


सीबीएसई की ओर से कराए जाने वाले वार्षिक खेलों में अभी तक खिलाड़ियों को वुशू और कैरम खिलाये जाते थे, लेकिन इनके खिलाड़ियों को सीबीएसई ने मायूस कर दिया है, क्योंकि वर्ष 2016-17 के खेल कैलेंडर में इनकी जगह दूसरे खेल शामिल किए गए हैं। वे दूसरे खेल बॉक्सिंग और कबड्डी होंगे।
विज्ञापन


सीबीएसई ने केवल यही बदलाव नहीं किया है, बल्कि खेलों के लिए कलस्टर और रीजन भी बदले हैं। जिलों और प्रदेशों के नए कलस्टर और रीजन बनाए गए हैं और उनके आधार पर ही प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। इसमें जीतने वाले सीबीएसई की नेशनल चैंपियनशिप तक पहुंचेंगे। वहीं, सीबीएसई ने स्कूलों से आवेदन भी मांगा है कि अपने यहां खेल कराने के इच्छुक स्कूल आवेदन कर सकते हैं। जिससे समय रहते वहां की सुविधाओं को देखा जा सके और उन स्कूलों को खेलों की मेजबानी करने का मौका दिया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed