फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   CBSE released result of 12th exam, 87.33 percent students passed, students faced problems due to server down

CBSE ने जारी किया 12वीं परीक्षा परिणाम: 87.33 फीसदी विद्यार्थी पास, सर्वर डाउन से छात्रों को आई परेशानी

Fri, 12 May 2023 12:30 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 12 May 2023 12:30 PM IST
सार

सीबीएसई बोर्ड का 12वीं की परीक्षा का परिणाम घोषित होते ही बोर्ड का सर्वर डाउन हो गया। बोर्ड की वेबसाईट क्रैश होने के कारण विद्यार्थियों को परीक्षा परिणाम देखने के लिए काफी समय इंतजार करना पड़ा। 

विज्ञापन
CBSE released result of 12th exam, 87.33 percent students passed, students faced problems due to server down
CBSE Result 2023 Out - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

सीबीएसई ने 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। इस बार परीक्षा में शामिल 87.33 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं। रोहतक की सीबीएसई कोऑर्डिनेटर डॉ. अरुणा तनेजा ने बताया कि इस बार सीबीएसई की ओर से प्रथम, द्वितीय व तृतीय डिविजन की जानकारी जारी नहीं होने के आसार हैं। साथ ही बोर्ड की तरफ से विद्यार्थियों को बेवजह की प्रतिस्पर्धा के भाव से बचाने के लिए शायद बोर्ड की ओर से मेरिट लिस्ट जारी नहीं की जाएगी। सीबीएसई बोर्ड की तरफ से विद्यार्थियों के लिए डीजी लॉकर की सुविधा दी गई है इसमें वह अपना परीक्षा परिणाम देख सकते हैं।

विज्ञापन


सीबीएसई का सर्वर हुआ डाउन, कैफे में विद्यार्थियों की उमड़ी भीड़
सीबीएसई बोर्ड का 12वीं की परीक्षा का परिणाम घोषित होते ही बोर्ड का सर्वर डाउन हो गया। शहर के विभिन्न साईबर कैफे में परिणाम देखने के लिए विद्यार्थियों व अभिभावकों की भीड़ उमड़ पड़ी। बोर्ड की वेबसाईट क्रैश होने के कारण विद्यार्थियों को परीक्षा परिणाम देखने के लिए काफी समय इंतजार करना पड़ा। 
विज्ञापन


कॉमर्स संकाय में अवतार ने 98.8 प्रतिशत हासिल किए
एसआरएस स्कूल के 12वीं कक्षा के विद्यार्थी अवतार ने कॉमर्स संकाय में 98.8 प्रतिशत से अंक हासिल किए है। स्कूल निदेशक राहुल शर्मा ने बताया कि वह रिजल्ट खंगाल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed