{"_id":"5e13a35c8ebc3e87d97f5048","slug":"cbi-should-investigate-the-allegations-made-by-kundu-hooda-rohtak-news-rtk535990580","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंडू के लगाए आरोपों की सीबीआई जांच हो-हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंडू के लगाए आरोपों की सीबीआई जांच हो-हुड्डा
विज्ञापन
सोमवार को डीपार्क स्थित अपने आवास पर लोगों की समस्याओं को सुनते पूर्व मुख्य मंत्री भूपेन्द्र सि?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा का कहना है कि प्रदेश सरकार को पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर के खिलाफ निर्दलीय विधायक बलराज कुुंडू द्वारा लगाए गए आरोपों को सरकार को गंभीरता से लेना चाहिए। वे किसी को दोषी या निर्दोष नहीं बता रहे, लेकिन आरोपों की सीबीआई से जांच करवाई चाहिए। वे सोमवार को डी-पार्क स्थित अपने आवास पर मीडिया से बातचीत कर रहे थे।
हुड्डा ने कहा कि प्रदेश की जनता ने किसी दल को सरकार बनाने के लिए बहुमत नहीं दिया। भाजपा व जजपा ने पहले एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ा और फिर अपने स्वार्थ पूरे करने के लिए सांठगांठ करके सरकार बना ली। हालत यह है कि सरकार बने तीन माह का समय होने वाला है, लेकिन अब तक कॉमन मिनिमम प्रोग्राम तक लागू नहीं किया गया। इतना ही नहीं, अब भाजपा ने पिछले पांच साल में 200 रुपये प्रति वर्ष बुढ़ापा पेंशन बढ़ाई। अबकी बार 200 के अलावा मात्र 50 रुपये की वृद्धि की है। जबकि जजपा ने 5100 रुपये प्रति माह बुढ़ापा पेंशन देने का वादा किया था। रोडवेज में किलोमीटर स्कीम पर पूर्व सीएम व विपक्ष के नेता भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि मामले में कर्मचारी बड़े पैमाने पर योजना का विरोध कर रहे हैं। इससे साफ है कि कहीं न कहीं गड़बड़ी है। इस मामले की गहराई से जांच होनी चाहिए। फरवरी 2016 में हुई हिंसा के मामले में हुड्डा ने कहा कि वे पहले भी प्रकाश आयोग कमेटी की रिपोर्ट को लागू करने की मांग कर चुके हैं, लेकिन सरकार रिपोर्ट को दबाए बैठी है। क्योंकि रिपोर्ट में साफ लिखा है कि सरकार की नाकामी से दंगे हुए हैं।
कार्यकर्ता को बोले हुड्डा-मध्यवर्ती चुनाव के लिए तैयार रहे
पूर्व सीएम इसके बाद अपने आवास पर कार्यकर्ताओं से मिले और कार्यकर्ताओं से कहा कि वे अभी से मध्यवर्ती चुनाव की तैयारियां शुरू कर दें। क्योंकि मौजूदा सरकार किसी भी समय गिर सकती है। भाजपा व जजपा गठबंधन लोकतांत्रिक मूल्यों पर नहीं, बल्कि स्वार्थ पूर्ति के लिए बना हुआ है। दोनों दलों ने न केवल एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ा है, बल्कि विचारधारा भी अलग-अलग है।