फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   CBI recorded statements of bank consumers for the third day

सीबीआई ने तीसरे दिन भी बैंक उपभोक्ताओं के बयान किए दर्ज

Fri, 23 Jul 2021 01:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
CBI recorded statements of bank consumers for the third day
बैंक ऑफ बड़ौदा में 11.18 करोड़ की हुई हेराफेरी के मामले की जांच में सीबीआई की टीम तीसरे दिन भी जुटी रही। वीरवार को सीबीआई की टीम ने न केवल बैंक उपभोक्ताओं के बयान दर्ज किए, बल्कि अपने स्तर पर बाहर से भी मामले से जुड़ी जानकारी जुटाई। पूरा मामला सामने आने से बैंक प्रबंधन उपभोक्ताओं को भरोसा दे रहा है कि उनके पैसे सुरक्षित हैं। यह बैंक का अंदरूनी मामला है। ऐसे में उपभोक्ताओं को परेशान होने की जरूरत नहीं है। बता दें कि सीबीआई ने फरवरी माह में गोहाना के बाद रोहतक ब्रांच के मैनेजर मंजीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया था। आरोप था कि बैंक में 163 उपभोक्ताओं की एफडी गलत तरीके से पांच लोन अकाउंट से जोड़ दी गई है। इसके बाद लोन अकाउंट की निकासी लिमिट 21 हजार से बढ़ाकर 2 करोड़ के करीब कर दी गई। साथ ही 11.18 करोड़ रुपये एफडी अकाउंट से ट्रांसफर कर लिए गए। 20 जुलाई को सीबीआई की टीम रोहतक पहुंची और उपभोक्ताओं के बयान दर्ज किए। बुधवार व वीरवार को भी सीबीआई की जांच जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed