{"_id":"672a3d0bbfa67311f702d63e","slug":"cash-worth-rs-25-lakh-stolen-from-home-case-registered-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-115219-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: घर से ढाई लाख रुपये की नगदी चोरी, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: घर से ढाई लाख रुपये की नगदी चोरी, केस दर्ज
Tue, 05 Nov 2024 09:13 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Tue, 05 Nov 2024 09:13 PM IST
विज्ञापन
झज्जर। ढाणी अहीराण गांव से अज्ञात लोग घर में रखे ढाई लाख रुपये चोरी करके ले गए। घटना के समय घर का मालिक घर पर ही सो रहा था। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
सुबह घर का दरवाजा बाहर से बंद था, उस समय उन्हें घटना का पता लगा। ढाणी अहीराण गांव निवासी जयपाल ने पुलिस में शिकायत दी है कि वह रेवाड़ी में काम करता है। उन्होंने अपने घर पर ढाई लाख रुपये रखे हुए थे। चार-पांच नवंबर की रात को वह दूसरे कमरे में सो रहे थे। उन्होंने दरवाजे पर ताला नहीं लगाया था। उनकी पत्नी व बेटा बाहर गए हुए थे। वह सुबह उठे तो देखा कि उनके कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था। उन्होंने अपने पड़ोसी धर्मवीर के पास फोन किया। धर्मवीर ने आकर दरवाजा खोला तो देखा कि उसके दूसरे कमरे का सामान बिखरा हुआ था और वहां से ढाई लाख रुपये गायब थे। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।