फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Cash and mobile phone snatched from truck driver

Rohtak News: ट्रक चालक से मारपीट कर छीनी नकदी और मोबाइल फोन

Wed, 26 Jul 2023 02:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jul 2023 02:09 AM IST
विज्ञापन
Cash and mobile phone snatched from truck driver
रोहतक। उत्तर प्रदेश के बागपत से झज्जर की ओर जाने वाले नेशनल हाईवे 334बी पर हसनगढ़ गांव के पास दो बाइक पर सवार छह युवकों ने ट्रक चालक से मारपीट की 1100 रुपये की नकदी व मोबाइल फोन छीन लिया। ट्रक चालक उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिला स्थित मंगलपुरा निवासी कमलजीत के बयान पर सांपला थाने में लूट का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन




पुलिस को दी शिकायत में ट्रक ड्राइवर कमलजीत ने बताया कि वह झज्जर जिले के गांव मुनसा निवासी सतगुरु उर्फ मोनू के ट्रक पर चालक के तौर पर नौकरी करता है। 24 जुलाई को सुबह सात बजे राजस्थान के पपुणा से रोड़ी भरकर खरखौदा के लिए चला था। वह झज्जर होते हुए नेशनल हाइवे 334 बी से आ रहा था। जब वह हसनगढ़ गांव के पास पहुंचा तो ट्रक का खराब हो गया। उसने गाड़ी को साइड़ में खड़ा किया और उसी में सो गया। रात करीब सवा 2 बजे पांच-छह युवक आए और जबरन खिड़की खोल ली। उसे नीचे खींचकर उतार लिया। साथ ही मारपीट करके 1100 रुपये की नकदी व मोबाइल फोन छीन कर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed