फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Cash and jewelery worth Rs 12.5 lakh stolen from police officer's relative's house

Rohtak News: पुलिस अधिकारी के रिश्तेदार के घर से 12.5 लाख की नकदी-जेवरात चोरी

Sun, 29 Sep 2024 03:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
Cash and jewelery worth Rs 12.5 lakh stolen from police officer's relative's house
रोहतक। थाना अर्बन एस्टेट थानाक्षेत्र में सेक्टर-एक स्थित घर का ताला तोड़कर साढ़े 12 लाख रुपये की नकदी-जेवरात चोरी कर लिए। पीड़ित महिला अपने बेटे के पास विदेश गई हुई है। घरेलू सहायिका पर ही घर की सुरक्षा की जिम्मेदारी थी। शुक्रवार रात को चोरों ने ऊपर के हिस्से में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। सहायिका की ओर से दी गई शिकायत पर ही पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

मूलत: नेपाल निवासी भावना भंडारी सेक्टर-1 स्थित प्रेम दलाल के घर में घरेलू सहायिका के रूप में काम करती है। भावना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 18 महीने से वह इस घर में खाना बनाने व देखभाल करती है। चूंकि उनकी मालकिन यूएस में डॉक्टर बेटे के पास गई हुई है। रात में भावना घर के आगे वाले कमरे में रोज की तरह सो गई थीं। सुबह जब साफ-सफाई के लिए उठी तो घर के ऊपर से लेकर कई कमरों के ताले टूटे हुए थे। चोर ऊपर से आए और सामान चुराकर ले गए। भावना ने फोन पर मालकिन को सूचना दी तो उन्होंने बताया कि घर में करीब 10 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की नकदी अलमारी में रखे हुए थे। उनके कहने पर भावना ने ही पुलिस को सूचना दी थी। उधर, जिस महिला प्रेम दलाल के घर में चोरी हुई है, वह प्रदेश के आला पुलिस अधिकारी की नजदीकी रिश्तेदार है। इस जानकारी के बाद पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन

मिनी ट्रक में सवा लाख की ड्रग्स के साथ तस्कर काबू
रोहतक। सीआईए टीम ने शुक्रवार को थाना कलानौर क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर एक मिनी ट्रक से तस्करी के लिए ले जाई जा रही ड्रग्स जब्त की है। इसमें तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान बहु अकबरपुर निवासी अंकित, चांदी गांव निवासी अजमेर और बुढाखेड़ा निवासी सतीश के रूप में हुई। सीआईए कुलदीप कादयान ने बताया कि यह नशीला पदार्थ चुरा पोस्त को राजस्थान से मिनी ट्रक की विंडो समेत अन्य स्थानों पर छिपाकर हरियाणा में लाया गया था, जिसे हाईवे-152 डी पर पकड़ा गया था। इसके प्लास्टिक पन्नी के 28 पैकेट मिले। इसकी कीमत करीब सवा लाख रुपये हे। इसके अलावा करीब 8 लाख रुपये की गाड़ी को भी जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed