{"_id":"66142f087570afd95c01548f","slug":"case-registered-against-four-for-personal-feud-over-land-dispute-rohtak-news-c-17-roh1020-398541-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: जमीनी विवाद को लेकर आपसी झगड़े में चार के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: जमीनी विवाद को लेकर आपसी झगड़े में चार के खिलाफ मामला दर्ज
Mon, 08 Apr 2024 11:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Mon, 08 Apr 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
महम। निंदाना में जमीनी विवाद के चलते दो गुट भि़ड़ गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी जगबीर संतोष, सोनू व मोनू के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस में दी शिकायत में संजय ने आरोप लगाया है कि उसका बड़ा भाई, भाभी व भतीजों ने मिलकर 2 मार्च को रात दो बजे उसके घर पर पत्थर बरसाए तथा जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि उसके दोनों भतीजे हाथों में पिस्तौल लिए हुए थे। बार-बार उनको बाहर निकलने के लिए कहा जा रहा था।इसको लेकर उसने गांव के गणमान्य लोगों को एकत्रित कर आपसी विवाद निपटाने की कोशिश की। लेकिन आरोपी वहां पर नहीं आए। उनका रास्ता रोक कर जान से मारने की धमकी दी जाती है। वह दोनों भाई दो साल पहले अलग हुए थे। जमीन बंटवारे को लेकर उसके साथ झगड़ा किया जाता है तथा फोन पर जान से मारने की धमकी दी जाती है।
विज्ञापन