फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Case on making fake family ID by taking 5 thousand rupees

Rohtak News: 5 हजार रुपये लेकर फर्जी फैमिली आईडी बनाने पर केस

Thu, 08 May 2025 02:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 08 May 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Case on making fake family ID by taking 5 thousand rupees
रोहतक। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने सीएससी (काॅमन सर्विस सेंटर) के संचालक पर 5 हजार रुपये लेकर फर्जी तरीके से फैमिली आईडी बनाने का आरोप लगाया है। सांपला पुलिस ने उड़नदस्ते में शामिल एएसआई की शिकायत पर धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जांच करके जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के एएसआई रामनिवास ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि दत्तौड़ निवासी ललित कौशिक ने सांपला में कौशिक इंटरनेट वर्ल्ड के नाम से सामान्य सेवा केंद्र चला रहा है। आरोपी ने वार्ड नंबर 4 निवासी बलवान सिंह ने फर्जी राशनकार्ड और फैमिली आईडी बनाने के एवज में 5 हजार रुपये लिए थे। उन्हाेंने इसके एवज में केवल आधार कार्ड दिया था। इसके बाद बलवान व शीला परिवार पहचान पत्र के स्थान पर नया परिवार पहचान पत्र बना दिया गया।
विज्ञापन

फैमिली आईडी बनाते समय बिजली कनेक्शन नंबर का प्रयोग किया गया, जबकि वह कहीं रिकाॅर्ड में ही नहीं है। फैमिली आईडी को पलवल निवासी ऑपरेटर नितीश ने बनाया था। दूसरी फैमिली आईडी सज्जन, अंजना और दीया के नाम से बनाई तो उसमें जो बिजली बिल का नंबर दिया गया था, जयबीर समालखा पानीपत के नाम से था। जांच में सामने आया कि दोनों ही फैमिली आईडी नियमों का उल्लंघन कर बनाई गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें कुछ अन्य लोगों ने मिलकर फर्जी फैमिली आईडी बनाने में सहयोग किया है। आरोप है कि इन लोगों ने फर्जी आईडी बनवाकर सरकारी सेवाओं का लाभ उठाया है। पुलिस ने धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। वहीं, थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह का कहना है कि केस दर्ज करके आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed