फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Case of fraud of Rs 1.5 lakh on pretext of getting GNM job in Rohtak PGI

Rohtak: पीजीआई में जीएनएम की नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगे डेढ़ लाख, गांव चांदी के दंपती के खिलाफ केस दर्ज

Mon, 23 Jan 2023 12:50 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 23 Jan 2023 12:50 PM IST
सार

पुलिस को दी शिकायत में हैफेड चौक निवासी बलजीत सिंह ने बताया कि उसके तीन लड़के व तीन पुत्रवधू हैं। किसी को सरकारी नौकरी नहीं मिली। अपना काम करके बच्चों का पालन-पोषण कर रहे हैं। इसी दौरान आरोपी ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनके साथ ठगी की।

विज्ञापन
Case of fraud of Rs 1.5 lakh on pretext of getting GNM job in Rohtak PGI
Fraud - फोटो : Istock

विस्तार

रोहतक पीजीआई में जीएनएम की नौकरी लगवाने का झांसा देकर डेढ़ लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि चांदी गांव के युवक व उसकी पत्नी ने पीड़ितों से कहा कि उनका फर्नीचर का कार्य रहा है। मंत्रियों की कोठियों में दरवाजों की कई जोड़ियां चढ़ाई हैं। छह लाख रुपये में नौकरी लगवा देंगे। डेढ़ लाख एडवांस देने होंगे। 

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में हैफेड चौक निवासी बलजीत सिंह ने बताया कि उसके तीन लड़के व तीन पुत्रवधू हैं। किसी को सरकारी नौकरी नहीं मिली। अपना काम करके बच्चों का पालन-पोषण कर रहे हैं। साल 2014-15 में चांदी गांव का युवक राजेश उसके मकान में किराये पर रहता था। साथ ही लकड़ी के दरवाजे तैयार करने का काम करता था। जबकि उसकी पत्नी दुकान चलाती थी। तभी से उनके साथ जान-पहचान थी। 
विज्ञापन


2021 में उसकी पुत्रवधू ने पीजीआई में जीएनएम के पद के लिए आवेदन किया था। जब इसका पता राजेश को चला तो वह अपनी पत्नी के साथ आया। उसने कहा कि उसने मंत्रियों की कोठियों में कई दरवाजे जोड़ी चढ़ाने का काम किया है। उनकी दुकान से कोठियों पर सामान जाता है। बड़े बड़े शहरों में अफसरों को भी सामान भेजता है। उनके साथ अच्छी जान पहचान है। वह उसकी पुत्रवधू को पीजीआई में जीएनएम की नौकरी लगवा देगा। इसके लिए डेढ़ लाख पहले व बाकी पैसे बाद में देने होंगे। 5-6 लाख में काम हो जाएगा। उसने डेढ़ लाख रुपये ले लिए, लेकिन अभी तक नौकरी नहीं लगवाई। अब शहर छोड़कर गांव में चला गया। वह गांव में पैसे मांगने गया तो उसे धमकी दी। सिटी थाना प्रभारी देशराज का कहना है कि केस दर्ज कर जांच पड़ताल कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed