{"_id":"632382dcaa1b4c76df7b2ce8","slug":"case-of-consuming-poison-in-lockup-investigating-officer-and-scribe-suspended-recommending-dismissal-of-home-guard-rohtakcity-news-rtk658138111","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवालात में जहर खाने का केस : जांच अधिकारी और मुंशी सस्पेंड, होमगार्ड को नौकरी से बर्खास्त करने की सिफारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवालात में जहर खाने का केस : जांच अधिकारी और मुंशी सस्पेंड, होमगार्ड को नौकरी से बर्खास्त करने की सिफारिश
विज्ञापन
सिटी थाने की हवालात में दुष्कर्म के आरोपी के जहरीला पदार्थ खाने के मामले में एसपी ने मामले की जांच कर रही महिला एएसआई और मुंशी को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड के जवान को बर्खास्त करने के लिए विभाग से सिफारिश की है। इतना ही नहीं, मामले की जांच एसपी ने सिटी थाने से लेकर सदर थाना पुलिस को सौंपी है। डीएसपी यशपाल खटाना की निगरानी में सदर प्रभारी इंस्पेक्टर अरविंद दोनों केस की जांच-पड़ताल करेंगे।
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक सिटी थाने में शहर की एक महिला ने दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था, जिसकी जांच के लिए मंगलवार को सिटी थाना पुलिस आरोपी सोनीपत जिले के गांव बसाना निवासी अंग्रेज सिंह को पूछताछ के लिए लेकर आई थी। उसे डीएसपी कार्यालय में पेशी के बाद सिटी थाने की हवालात में डाल दिया गया। वहां पर उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया था। गंभीर हालत में उसे पहले पीजीआई में दाखिल कराया गया। इसके बाद निजी अस्पताल ले जाया गया था। अभी उसका उपचार चल रहा है।
उसकी पत्नी ने बुधवार को शिकायत दी थी कि दुष्कर्म का केस दर्ज कराने वाली महिला ने एक वकील और झज्जर के एक युवक के साथ मिलकर उसके पति से समझौते के नाम पर 27 लाख रुपये मांगे। इतने पैसे नहीं होने के कारण उसका पति परेशान था। इसके चलते उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया। पुलिस ने महिला, वकील व एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ दबाव डालकर पैसे मांगने व आत्महत्या का प्रयास करने के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
हवालात के अंदर व्यक्ति के जहरीला पदार्थ खाने के मामले में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने लापरवाही बरती है। इसके चलते जांच अधिकारी व मुंशी को सस्पेंड कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही होमगार्ड के जवान को नौकरी से बर्खास्त करने की सिफारिश की गई है। साथ ही दोनों केस को जांच के लिए सदर थाना पुलिस को दिए गए हैं। डीएसपी यशपाल खटाना की निगरानी में सदर पुलिस जांच पड़ताल करेगी। -उदय सिंह मीना, एसपी रोहतक।