फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Case filed for 35 lakhs, 11 in the name of getting a job in FCI from Ministry quota

मिनिस्ट्री कोटे से एफसीआई में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगे 35 लाख, 11 पर केस दर्ज

Thu, 03 Dec 2020 01:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 01:14 AM IST
विज्ञापन
Case filed for 35 lakhs, 11 in the name of getting a job in FCI from Ministry quota
मिनिस्ट्री कोटे से एफसीआई में नौकरी लगवाने के नाम पर रामनगर के एक व्यक्ति से 35 लाख रुपये ठग लिए हैं। जिसकी शिकायत पीड़ित ने पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर 11 नामजद आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। आर्य नगर थाना पुलिस को दी शिकायत में रामनगर निवासी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि वह हर रोज सुबह मानसरोवर में सर के लिए जाता था। वहां पर उसकी मुलाकात शास्त्री नगर निवासी धर्मपाल से हुई। धर्मपाल ने उसे बताया कि उसने अपने बेटे मुकेश को मिनिस्ट्री कोटे से एफसीआई में सुपरवाइजर लगवाया हुआ है, इसके अलावा भी अन्य कई बच्चों को भी वह सरकारी नौकरी लगवा चुका है। सुरेंद्र सिंह का आरोप है कि कुछ समय बाद धर्मपाल और उसके बेटे मुकेश दोनों की उनसे मुलाकात हुई तो उन्होंने बताया कि आपके बेटे तरुण को मिनिस्ट्री कोटे से एफसीआई में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर 15 लाख रुपये लगेंगे। धर्मपाल का आरोप है कि उसने अपने बेटे तरुण और उसके साले कमल को एफसीआई में नौकरी लगवाने के नाम पर दोनों बाप बेटों को 35 लाख रुपये विभिन्न तारीखों में नकद और उनके अकाउंट में ट्रांसफर किए हुए हैं। इनका कहना है कि नौकरी लगवाने का झांसा देकर आरोपियों ने उसके बेटे को फर्जी ज्वाइनिंग लेटर भी दिए। उनकी कोलकाता में ट्रेनिंग भी करवाई ट्रेनिंग पीरियड पूरा होने के बाद पता चला कि आरोपी द्वारा अब तक जो कागजात दिए गए हैं, वह सभी फर्जी हैं। उनको किसी भी विभाग द्वारा जारी नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed