फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Car that hit security guards seized, injured recovering

Rohtak News: सुरक्षा गार्डों को टक्कर मारने वाली कार जब्त, घायलों की तबीयत में हुआ सुधार

Sat, 26 Oct 2024 02:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
Car that hit security guards seized, injured recovering
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के गेट नंबर दो पर कार सवार युवकों के हमले से घायल सुरक्षा गार्डों की हालत में सुधार हो रहा है। अब उनको वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। पुलिस ने देर रात केस दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। हालांकि कार को पुलिस ने जब्त कर लिया है और शनिवार तक उनकी गिरफ्तारी भी कर ली जाएगी।
विज्ञापन

वीरवार रात एमडीयू के गेट नंबर दो पर करौर गांव निवासी सुरक्षा गार्ड सतीश व शिमली निवासी मोहन सुरक्षा व्यवस्था में तैनात थे। उसी दौरान एक कार आई और प्रवेश करने का प्रयास किया, लेकिन गार्डों ने कार को रोकने का इशारा किया। चालक ने पहले तो कार को धीमा किया और फिर एकदम तेजी से भगा दिया। कार की चपेट में दोनों सुरक्षा गार्ड आ गए और करीब 200 मीटर तक घसीटते चले गए। घायलों को पीजीआई में दाखिल कराया गया। शुक्रवार को दोनों गार्डों की तबीयत में सुधार हुआ है और उनको वार्ड में शिफ्ट कर दिया है। विवि प्रशासन की ओर से पुलिस को दी गई शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


हमलावर के बाहरी होने के मिल रहे संकेत
पुलिस और विवि प्रशासन की जांच में अभी तक जो तथ्य सामने आए हैं, उनके अनुसार सुरक्षा गार्डों पर हमला करने वाला कार चालक बाहरी है। पुलिस और विवि प्रशासन साक्ष्य जुटा रहे हैं ताकि आरोपी पर कठोर कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
हादसे को अंजाम देने वाले कार सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दो टीम गठित कर दी है।
रतन लाल,थानाप्रभारी निरीक्षक पीजीआईएमएस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed