फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Captcha case...if you get greedy then you will not be able to escape from fraud

Rohtak News: कैप्चा केस...लालच किया तो ठगी से नहीं बच पाओगे

Mon, 25 Nov 2024 08:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2024 08:13 AM IST
विज्ञापन
Captcha case...if you get greedy then you will not be able to escape from fraud
अगर आप रोहतक में रहते हैं तो यह खबर आपके लिए हैं। चूंकि भरत कॉलोनी में हाल ही में एक ठगी करने वाली कंपनी का पंचकूला साइबर पुलिस ने खुलासा किया है। रोहतक पुलिस ने इस तरह की ठगी से बचने के लिए गाइडलाइन जारी की है। उन्होंने घर बैठे-बैठे या चंद रुपये के निवेश करके मोटी रकम कमाने का लालच देकर फंसाने वालों से सावधान रहने की अपील की है।
विज्ञापन

रोहतक में एएसपी वाईवीआर शशी शेखर ने बताया कि लोगों को ठगने के लिए जगह-जगह ठग बैठे हुए हैं। यह लोगों को मामूली रुपये का निवेश कराकर उनको मोटे मुनाफे का लालच देकर ठगने को आतुर हैं। ऐसे में किसी भी व्यक्ति द्वारा लालच या थोड़ी सी लापरवाही बरती तो ठग अपना शिकार बना सकते हैं।
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि साइबर अपराधी झांसा देकर फर्जी लॉटरी, कार, नकद राशि व इलेक्ट्रॉनिक्स सामान आदि जीतने का लालच देते हैं। मैसेज, व्हाट्सएप कॉल, ई-मेल या डाक से सामान आदि भेजने के नाम पर ठगी करते हैं। उन्होंने बताया कि पोस्ट, कूरियर, ई-मेल या स्क्रैच कार्ड भेजकर फंसाते हैं। ठग समान भेजने के नाम पर कूरियर शुल्क, टैक्स, सीमा शुल्क और शिपिंग चार्ज आदि के नाम पर पैसे मांगते हैं, जबकि कुछ लोग लाइक कराने और टास्क के नाम पर लोगों को ठगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------

यह बरतें सावधानी



1. बैंक खातों, क्रेडिट कार्ड, फोन या ई-मेल आदि की किसी को जानकारी न दी जाए।

2. संदिग्ध ई-मेल, लिंक आदि पर क्लिक न करें। इनमें मेलवेयर या वायरस हो सकता है।
3. लॉटरी की राशि लेने के लिए कभी किसी को एडवांस राशि न दें।

4. जब आपने लाॅटरी खरीदी ही नहीं तो आप जीत कैसे जाएंगे।

-----------
ठगी हो जाने पर करें यह काम
यदि आपके साथ किसी भी तरह की साइबर ठगी हो जाती है तो इसकी शिकायत नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल https://www.cybercrime.gov.in पर दें। इसके अलावा साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930, डायल 112 और साइबर थाना आदि में शिकायत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed