फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Captain 6 -time legislator , but do not exist : Batra

कैप्टन 6 बार विधायक रहे, लेकिन कोई वजूद नहीं: बतरा

Wed, 20 Jul 2016 01:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Wed, 20 Jul 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
Captain 6 -time legislator , but do not exist : Batra
कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव - फोटो : amar ujala
पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा पर लगातार हमला कर रहे उनकी ही पार्टी के पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव पर रोहतक के पूर्व विधायक बी. बी. बतरा ने पलटवार किया है। बतरा ने कैप्टन पर तंज कसते हुए कहा कि यादव खुद को छह बार का विधायक कहते हैं, लेकिन ऐसे छह बार के विधायक से क्या फायदा, जब उनका प्रदेश में कोई वजूद ही नहीं हो। इसलिए कैप्टन अजय यादव को पहले यह देखना चाहिए कि उनका कितना वजूद है। 
विज्ञापन


दरअसल, कैप्टन अजय यादव लगातार पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की खिलाफत करते हुए बयानबाजी कर रहे हैं। इस पर हुड्डा ने भले ही आगे आकर कोई बयान नहीं दिया हो, लेकिन उनके करीबी माने जाने वाले पूर्व विधायक बीबी बतरा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कैप्टन अजय यादव को घेरा है। उन्होंने कहा कि कैप्टन का प्रदेश में कोई वजूद नहीं है और जिस तरह से वह बयानबाजी कर रहे हैं, उससे कांग्रेस को नुकसान हो रहा है। यादव कांग्रेस में कलह को बढ़ाने में लगे हुए हैं। इसको देखते हुए ही हाईकमान को उन पर अब कार्रवाई करनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed