फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Canter rams into parked truck, driver dies

Rohtak News: खड़े ट्रक में घुसा कैंटर, चालक की मौत

Fri, 28 Jun 2024 04:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 04:28 AM IST
विज्ञापन
Canter rams into parked truck, driver dies
रोहतक। हिसार-दिल्ली हाईवे स्थित गांव बलंबा ढाबे के पास सड़क पर खड़े ट्रक में कैंटर (टाटा-1109) अंसतुलित होकर टकरा गया। हादसे में कैंटर चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सिरसा जिले के रसूलपुर निवासी छज्जूराम के रूप में हुई।। मृतक चालक के बेटे सुनील की शिकायत पर आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

हिसार-दिल्ली हाईवे के नजदीक खरकड़ा बाईपास पर जय जवान जय किसान ढाबा है। वहां पर राजस्थान नंबर का एक ट्रक सड़क पर अवैध तरीके से पार्क कर रखा था और उसका चालक उसी के ऊपर सोया हुआ था। तड़के एक कैंटर दिल्ली से पंजाब के बठिंडा के लिए माल भरकर चला था और उसके चालक सिरसा के रसूलपुर निवासी छज्जूराम थे। जब कैंटर ढाबे के पास सड़क पर खड़े ट्रक से कैटर जा टकराया। इससे कैंटर क्षतिग्रस्त हो गया और उसी कारण चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छज्जूराम को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। वहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed