फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Canter driver killed in Canter-Bolero collision in front of Bhali Sugar Mill

Rohtak News: भाली शुगर मिल के सामने कैंटर-बोलेरो की टक्कर में कैंटर चालक क मौत

Mon, 12 Dec 2022 11:06 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 12 Dec 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Canter driver killed in Canter-Bolero collision in front of Bhali Sugar Mill
आरिफ का फाइल फोटो।
भाली शुगर मिल के सामने रविवार रात ढाई बजे कैंटर और बोलेरो की हुई सामने-सामने टक्कर में कैंटर चालक उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के कैतीपुरा मोहल्ला निवासी 32 वर्षीय आरिफ की मौत हो गई। जबकि परिचालक वसीम बाल-बाल बच गए। बहुअकबरपुर थाना पुलिस ने बोलेरो चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने के आरोप में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

बागपत के कैतीपुरा निवासी वसीम (29) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बागपत स्थित पुराना कस्बा निवासी नईन खान के कैंटर पर परिचालक व आरिफ (32) चालक के तौर पर काम करते थे। 11 दिसंबर की रात करीब साढ़े 10 बजे दोनों माल लेकर राजस्थान के नोहर कस्बे के लिए रवाना हुए। रात ढाई बजे जब रोहतक आउटर बाईपास पर पहुंचे तो भाली शुगर मिल के सामने बोलेरो ने कैंटर को टक्कर मार दी। हादसे में आरिफ की मौत हो गई। मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस व राहगीरों की मदद से शव को बाहर निकाला और पीजीआई के शवगृह में रखवाया। इसके बाद राजस्थान नंबर की बोलेरो के चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed