फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Can't find contractors, tender again

Rohtak News: नहीं मिल रहे ठेकेदार, दोबारा लगाए टेंडर

Thu, 31 Oct 2024 02:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 31 Oct 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
Can't find contractors, tender again
30jjrp01- झज्जर। नगर परिषद कार्यालय जहां प्रधान व उपप्रधान के कार्यालय का नवीनीकरण होना है। संव
झज्जर। नगर परिषद को विकास कार्यों के लिए ठेकेदार नहीं मिल रहे हैं। इस कारण अधिकारियों को टेंडर दोबारा ऑनलाइन करने पड़ रहे हैं। नगर परिषद ने एक बार फिर से ठेकेदार नहीं मिलने के कारण लगभग 4.38 करोड़ रुपये के टेंडर दोबारा लगाए हैं।
विज्ञापन

इस बार 15 विकास कार्यों के टेंडर लगाए हैं। इसमें केवल एक विकास कार्य ही नया है। इसके तहत नगर परिषद प्रधान और उपप्रधान के कार्यालय का नवीनीकरण किया जाएगा। इस पर 8.23 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। इसके अलावा शहर की धर्मशालाओं में होने वाले कार्यों के लिए भी लंबे समय से कोई ठेकेदार काम लेने को तैयार नहीं है। यह कार्य सांसद निधि के तहत करवाए जाने हैं, लेकिन अब तक ठेकेदार इन कार्यों को लेने के लिए तैयार नहीं है। इसी प्रकार से पिछले साल वैध हुई कुछ काॅलोनियों की गलियों व नालों के निर्माण के लिए भी ठेकेदार आगे नहीं आए हैं, इसलिए उनके लिए भी टेंडर दोबारा लगाए गए हैं।
विज्ञापन


अधिकारी मान चुके नहीं आ रहे ठेकेदार
पिछले दिनों नप में समाधान शिविर के दौरान अधिकारी भी मान चुके हैं कि झज्जर शहर के विकास कार्यों को करने के लिए ठेकेदार आगे नहीं आ रहे हैं। जिला नगर आयुक्त ने भी अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्य जल्द करवाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विकास के काम व खर्च होने वाली राशि :
प्रधान व उपप्रधान कार्यालय का नवीनीकरण - 8.23 लाख
प्रजापत धर्मशाला का नवीनीकरण - 6.10 लाख
महाराजा मिडिल स्कूल में विकास के काम - 4.24 लाख
सेन धर्मशाला, कम्युनिटी सेंटर तलाव रोड पर हॉल का निर्माण - 4.23 लाख
गुरु रविदास धर्मशाला आंबेडकर चौक का नवीनीकरण - 6.10 लाख
भानी राम पाना प्रजापति धर्मशाला का काम पूरा करना - 5.86 लाख
गुरु रविदास धर्मशाला का नवीनीकरण - 5.31 लाख
श्री वीर गुर्जर धर्मशाला में हॉल का निर्माण - 9.82 लाख
सैनी धर्मशाला का नवीनीकरण - 5.28 लाख
छावनी मोहल्ले में प्रमोद सैनी के घर से उदय और भूप सैनी के घर से मीर सिंह के घर तक गली निर्माण - 5.25 लाख
शहर में स्ट्रीट लाइट, पोल, केबल, पैनल इत्यादि लगाने का काम - 109.95 लाख
शिव कॉलोनी में गलियों का निर्माण - 8396228 रुपये
ऑफिसर कॉलोनी में गलियों का निर्माण - 6333744 रुपये
जय हिन्द कॉलोनी में गलियों का निर्माण - 10617118 रुपये
मारुति कालोनी में गलियों का निर्माण - 14.52 लाख रुपये

वर्जन
नगर परिषद की तरफ से विकास के काम करवाए जाने हैं। कुछ कार्यों के लिए फर्म नहीं आई। उनके टेंडर दोबारा लगाए गए हैं।
- जिले सिंह सैनी, चेयरमैन, नगर परिषद, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed