फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Cancellation of Jat organization chief's membership is a conspiracy: Dimana

जाट संस्था प्रधान की सदस्यता रद्द करना साजिश : दिमाना

Wed, 01 Jul 2026 03:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 03:07 AM IST
विज्ञापन
Cancellation of Jat organization chief's membership is a conspiracy: Dimana
26-पत्रकारों से बात करते जाट संस्था के प्रधान गुलाब सिंह दिमाना,महासचिव नवदीप सिंह व अन्य। संवा

विज्ञापन
रोहतक। जाट शिक्षण संस्था के प्रधान की सदस्यता रद्द करना एक साजिश है। जिला रजिस्ट्रार फर्म एंड सोसाइटीज ने संस्था प्रधान गुलाब सिंह दिमाना व महासचिव नवदीप सिंह को कुप्रबंधन व नियमों के उल्लंघन के तहत हटाने का निर्देश दिया है। इस फैसले को न्यायालय में चुनौती दी जाएगी। रजिस्ट्रार का फैसला एकतरफा है। यह कहना है संस्था के प्रधान रहे गुलाब सिंह दिमाना का।
वह मंगलवार को ओमैक्स सिटी स्थित अपने निवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इनसे पहले उपप्रधान एवं संस्था के कार्यवाहक प्रधान धर्मराज ने संस्था की तरफ से पक्ष रखा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संस्था के विकास कार्यों को देखते हुए कुछ लोग अनावश्यक विवाद खड़ा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री नायब सैनी, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल व शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा का संस्था के विकास में सहयोग रहा है। इस घटनाक्रम के बारे में उनको बताया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोषाध्यक्ष की अनदेखी किए जाने के आरोप निराधार हैं। कई चेक पर कोषाध्यक्ष के हस्ताक्षर मौजूद हैं। 6 जुलाई 2024 को गवर्निंग बॉडी के गठन के दिन से कोषाध्यक्ष सुधीर को वित्तीय कार्यभार सौंप दिया गया था। कॉलेजियम के करीब 60 से अधिक सदस्यों का समर्थन वर्तमान कार्यकारिणी के साथ है।
इस दौरान कार्यकाल में हुए विकास कार्यों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि सर छोटूराम के समाधि स्थल पर बनाए गुंबद में वही पत्थर लगाया गया है जो कि अयोध्या में बने श्री राम मंदिर में लगा हुआ है। जर्जर हो चुकी हेरिटेज इमारत का जीर्णाेद्धार कराया गया है।

उप प्रधान धर्मराज ने यह भी बताया कि रजिस्ट्रार द्वारा लगाए गए सभी आरोपों का लिखित रूप में दस्तावेजी जवाब दिया जा चुका है लेकिन आदेश में उन दस्तावेजों का कोई उल्लेख नहीं किया गया। इस दौरान महासचिव नवदीप सिंह, अहलावत खाप के प्रधान जय सिंह अहलावत, छात्र संघ के पूर्व प्रधान परमजीत तहलान व अन्य 60 सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed