फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Canal paving dispute nears resolution, decision to be taken today

Rohtak News: नहर पक्कीकरण विवाद सुलझने की ओर, आज होगा निर्णय

Sat, 06 Jun 2026 03:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 03:10 AM IST
विज्ञापन
Canal paving dispute nears resolution, decision to be taken today
38-रोहतक के कैनाल रेस्ट हाउस में बीएसबी और जेएसबी नहर की तलहटी को पक्की करने के विरोध मामले में - फोटो : Archive
रोहतक। नहर पक्की न करने का विरोध कर रहे ग्रामीणों की मांगों को स्वीकार करते हुए जिला प्रशासन ने शुक्रवार मुद्दों को हल करने का आश्वासन दिया। कमेटी ने सहमति देते हुए शनिवार को धरना स्थल पर मीटिंग कर आगामी निर्णय की योजना बनाई।
विज्ञापन

अखिल भारतीय किसान सभा के प्रीत सिंह अहलावत ने बताया कि 19 दिनों से रिठाल, कान्ही, घामड, किलोई, बोहर, भालौठ, डीघल, मायना, सुनारिया, बालंद, तेवड़ी, लाठ, जोली और मोई हुड्डा सहित कई गांवों के ग्रामीण धरने पर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बीएसबी (भालौठ सब ब्रांच) और जेएसबी (झज्जर सब ब्रांच) नहर की तलहटी पक्की होने से नलकूप और ट्यूबवेल प्रभावित होंगे तथा सिंचाई व पेयजल संकट उत्पन्न होगा।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता सतपाल दलाल और कार्यकारी अभियंता अरुण मुंजाल सहित अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि नहर का केवल 10 फुट तक ही दोनों ओर से पक्का किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहर के पुलों के पास घाट, सीढ़ियां, मोरी के पास यू-आकार संरचना और नलकूपों के पास बोर छोड़ने पर भी सहमति बनी। इस मौके पर किसान मजदूर मोर्चा से उमेद सिंह रिठाल, किसान यूनियन से रणधीर धामड, सुमित दलाल, अहलावत खाप प्रधान जय सिंह, परवीन सरपंच व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed