फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Can become immortal by donating organs: Dr. SS Lohchab

अंगदान करके हो सकते हैं अमर : डॉ. एसएस लोहचब

Thu, 18 Jul 2024 05:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2024 05:00 AM IST
विज्ञापन
Can become immortal by donating organs: Dr. SS Lohchab
17सीटीके35...बलाली गांव में आयोजित अंगदान जागरूकता ​शिविर का शुभारंभ करते ​अंतराष्ट्रीय पहलवान
रोहतक। मरने के बाद भी आप जीवित रह सकते हैं। मरणोपरांत अंगदान कर आप किसी को नया जीवन देने के साथ खुद को भी अमर बना सकते हैं। यह अपील पीजीआईएमएस के निदेशक डॉ. एसएस लोहचब ने की है। वे बुधवार को गांव बलाली स्थित प्राथमिक स्कूल में सेवानिवृत्त कर्नल राम भगत की पत्नी की याद में आयोजित अंगदान जागरूकता शिविर में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बबीता फोगाट ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन

डॉ. एसएस लोहचब ने कहा कि मौत के बाद भी अगर आप किसी के काम आ सकें तो इससे अच्छा कुछ और हो नहीं सकता है। मौत के बाद अगर आपका दिल किसी सीने में धड़के तो इससे बड़ी बात नहीं हो सकती है। आपकी मौत के बाद आपकी आंखें फिर से इस दुनिया को निहारें इससे सुंदर क्या हो सकता है। ये सब संभव है, लेकिन तब जब आप ऐसा नेक और सराहनीय काम के लिए आगे आएंगे, जिसके बाद दुनिया आपको याद करेगी। आपके इस बेहद ही महान कार्य को दुनिया सलाम करेगी, आप खुद अंगदान करें और दूसरों को भी अंगदान के लिए प्रेरित करें। कर्नल राम भगत ने बताया कि कार्यक्रम में करीब 700 लोगों ने हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि कोई भी स्वस्थ व्यक्ति अंगदान कर सकता है। व्यक्ति किडनी, लंग्स, हार्ट, लिवर और आंतों को डोनेट कर सकता है। कार्यक्रम के आयोजक राम भगत ने बताया कि इस दौरान गांव वालों को अंगदान की शपथ कराई गई और जिन्होंने अंगदान का फॉर्म भर उन्हें सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


अंगदान के प्रति लोगों में बढ़ रही जागरूकता : बबीता फोगाट
अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बबीता फोगाट ने कहा की पीजीआईएमएस रोहतक की सोटो की टीम ने जो लोगों को अंगदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है, इससे प्रदेश के लोगों में अंगदान के प्रति धीरे-धीरे काफी जागरूकता बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि अंगदान जैसा महादान हो ही नहीं सकता। अंगदान कर आप किसी को नया जीवन दे सकते हैं। किसी के चेहरे पर फिर से मुस्कान ला सकते हैं। किसी को फिर से ये दुनिया दिखा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह रहे मौजूद
सोटो की ट्रांसप्लांट कोऑर्डिनेटर दीप्ति कुमारी, नोडल अधिकारी डॉ. सुखबीर, राम निवास शास्त्री, चंदन सिंह, महेंद्र सिंह, जगदीश सिंह, लक्ष्मी नारायण, उमेद सिंह, बीईओ राज बाला, महावीर फोगाट, द्रोणाचार्य अवार्डी, नेहा सांगवान, श्वेता, सरपंच बिंदराज सांगवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed