फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Camp will be held in corporation office from today, bring documents to correct errors

प्रॉपर्टी टैक्स : आज से निगम कार्यालय में लगेगा शिविर, दस्तावेज लेकर आएं त्रुटियां ठीक कराने

Fri, 14 Jul 2023 01:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jul 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
Camp will be held in corporation office from today, bring documents to correct errors
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। प्रॉपर्टी टैक्स की त्रुटियां दूर करने के लिए नगर निगम अब शनिवार व रविवार की जगह 14 जुलाई शुक्रवार से 31 जुलाई तक कैंप लगाएगा। इसके लिए सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक नागरिक सुविधा केंद्र की गैलरी में ही लोगों के वार्ड अनुसार आवेदन लिए जाएंगे। निगम आयुक्त व संयुक्त आयुक्त से लेकर डीएमसी तक कैंप में मौजूद रहेंगे। साथ में एमई व जेई की भी ड्यूटी लगाई गई है।
आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने बताया कि प्रदेश सरकार की तरफ से चालू वित्त वर्ष का प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने पर 10 प्रतिशत व बकाया राशि के ब्याज पर 30 फीसदी की छूट दी जा रही है। ऐसे में निगम ने वार्डों की बजाए नगर निगम कार्यालय में ही कैंप लगाने का निर्णय लिया है। यह कैंप लगातार 15 दिन तक चलेगा।
विज्ञापन

निगम आयुक्त की तरफ से कैंप के लिए इंजीनियरिंग ब्रांच के जेई व एमई तक की ड्यूटी लगाई गई हैं। साथ ही वार्ड अनुसार अधिकारी व्यवस्था को संभालेंगे। निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा, संयुक्त आयुक्त विजय सिंह व डीएमसी जितेंद्र सिंह भी कैंप में मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आम लोगों के प्रॉपर्टी टैक्स के बिल ठीक करने के लिए कैंप लगातार चलेगा। प्रॉपर्टी मालिक बिल ठीक कराने के लिए पूरे दस्तावेज लेकर आएं। ताकि साथ-साथ डाटा अपडेट हो सके।
धीरेंद्र खड़गटा, आयुक्त नगर निगम
ये अधिकारी करेंगे शिकायतों की जांच

वार्ड एमई /जेडटीओ
1 व 2 एमई सुनील शर्मा
3 व 4 तरुण कुमार
5 व 6 वसीम अकरम
12 व 20 वीरेंद्र
16 व 17 सुनील चुघ
9,10,11 व 14 अशोक डांगी
7,8,13,15,18,19 व 21 अशोक शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed