फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Call to work wearing black badges from 24th

Rohtak News: 24 से काले बिल्ले लगाकर कार्य करने का आह्वान

Mon, 24 Mar 2025 01:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 24 Mar 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Call to work wearing black badges from 24th
23सीटीके32-महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में आयोजित बैठक के दौरान मौजूद एचएफयूसीटीओ के सदस्य। स्र
रोहतक। हरियाणा फेडरेशन ऑफ यूनिवर्सिटी एंड कॉलेज टीचर्स ऑर्गेनाइजेशन (एचएफयूसीटीओ) ने रविवार को महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) परिसर में विभिन्न मुद्दों को लेकर बैठक की। बैठक की अध्यक्षता एआईएफयूसीटीओ के उपाध्यक्ष डॉ. नरेंद्र चाहर और एचएफयूसीटीओ के राज्य अध्यक्ष डॉ. विकास सिवाच ने की।
विज्ञापन

उन्होंने विभिन्न मांगों को पूरा करने के लिए एआईएफयूसीटीओ के अनुसार 24, 25, 26 मार्च को काले बिल्ले लगाकर कार्य करने का आह्वान किया। 29 अप्रैल को ज्यादा से ज्यादा संख्या में कर्मचारियों से दिल्ली में जंतरमंतर से संसद भवन तक किए जाने मार्च में हिस्सा लेने का आह्वान किया। बैठक में ड्राफ्ट यूजीसी रेगुलेशन 2025 का गहराई से विश्लेषण किया गया और उसकी कमियों को दूर करने के लिए 28 फरवरी, 2025 तक मांगे गए सुझाव एचएफयूसीटीओ की ओर से यूजीसी को भेजे गए थे।
विज्ञापन

उन्होंने यूजीसी एवं भारत सरकार से अनुरोध किया गया कि इन सुझावों को यूजीसी ड्राफ्ट 2025 में सम्मिलित किया जाए। इस बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सभी कुलपति अपने विश्वविद्यालय के स्टैच्यू्ट्, कैलेंडर, एक्ट व रेगुलेशन का पालना करें। शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों तथा अन्य बाहरी कार्यों से मुक्त रखा जाए और उन्हें शैक्षणिक कार्यों में ही रखा जाए ताकि वे अपना शत प्रतिशत अध्यापन कार्य में दे सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed