फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Call of Amar Ujala, people come forward to help social institutions

अमर उजाला का आह्वान, सामाजिक संस्थाओं की मदद के लिए आगे आएं लोग

Tue, 31 Mar 2020 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Call of Amar Ujala, people come forward to help social institutions
जनसेवा संस्थान के अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी परमानंद राशन बांटने के लिए टीम को रवाना करते हुए। - फोटो : RohtakCity
कोरोना वायरस के खिलाफ संघर्ष में शहर के भूखे, गरीब व प्रवासी लोगों का पेट भरने के लिए प्रशासन व अधिकारी जहां दिशा-निर्देश देने तक सीमित हैं, वहीं सामाजिक संस्था सती भाई सांई दास सेवा दल, हरिओम सेवा दल व जन सेवा संस्थान अहम भूमिका निभा रहे हैं। अमर उजाला शहर के लोगों का आह्वान करता है कि वे सामाजिक संस्थाओं की मदद करें, ताकि कोई व्यक्ति भूखा न रहे। सोमवार को पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर सांई सेवादल के भवन में पहुंचे और एक लाख रुपये देने की घोषणा की। वहीं मंडल आयुक्त डी सुरेश ने समाजसेवा के लिए संस्था के पदाधिकारियों का हाथ जोड़कर शुक्रिया किया।
विज्ञापन

सति भाई सांई सेवा दल संस्था के प्रधान नरेश आनंद ने बताया कि उनका भंडारा 10 दिन से चल रहा है। रविवार को 19800 लोगों को खाना भेजा गया था, जबकि सोमवार को 30 हजार आंकड़ा पहुंच जाएगा। क्योंकि शाम छह बजे तक 24 हजार लोगों को खाना भेजा जा चुका था। वे हर जगह खाना पहुंचाने का प्रयास करते हैं। चाहे पांच लोगों के लिए खाना मंगवाया जाए या 50 के लिए। वे हर रोज 500 लोगों के लिए पीजीआईएमएस में खाना भिजवा रहे हैं। उन्होंने एडीसी महेंद्र पाल को बताया कि उनके पास दस्ताने खत्म हो गए हैं। जल्द प्रशासन इसकी व्यवस्था करवाए। इतना ही नहीं, एक दिन पहले गेट पर व्यक्ति का तापमान मापने का यंत्र था, लेकिन यंत्र सोमवार को खराब हो गया है।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री ने लिया व्यवस्था का जायजा, संस्था को देंगे एक लाख रुपये
शहर के पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर सोमवार दोपहर बाद गोहाना रोड स्थित संस्था में पहुंचे और खाना बनाने के लिए की जा रही व्यवस्था का जायजा लिया। संस्था के पदाधिकारियों को नियमों का पालन करने का आग्रह किया। साथ ही संस्था को एक लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनसेेेवा संस्थान ने 800 घरों में पहुंचाया राशन, 2500 घरों में पहुंचाया खाना
उधर, जनसेवा संस्थान ने सोमवार को करीब 800 घरों में पांच किलो आटा, पांच किलो चावल व दो किलो दाल के पैकेट भिजवाए। साथ ही संस्थान से 2500 घरों में खाना बनाकर भिजवाया गया। खुद महामंडलेश्वर स्वामी परमानंद वार्ड नंबर 21 में 400 लोगों को खाना बांटकर आए हैं। इसके अलावा संस्थान की तरफ से वार्ड नंबर 1 से 13 में राशन वितरित किया गया।

 गोहाना रोड स्थित संस्था सति भाई सांई सेवा दल के प्रधान नरेश आनंद का संकट की धड़ी में जनसेवा के लिए

गोहाना रोड स्थित संस्था सति भाई सांई सेवा दल के प्रधान नरेश आनंद का संकट की धड़ी में जनसेवा के लिए- फोटो : RohtakCity

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed