फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Calendars will be displayed in civil hospitals to raise awareness about organ donation.

Rohtak News: अंगदान के प्रति जागरूकता के लिए नागरिक अस्पतालों में लगेंगे कैलेंडर

Sun, 15 Mar 2026 02:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 15 Mar 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Calendars will be displayed in civil hospitals to raise awareness about organ donation.
06-स्वास्थ्य विज्ञान विवि में अंगदान को लेकर कैलेंडर लॉन्च करते कुलपति डॉ. एचके अग्रवाल, निदेशक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। सभी नागरिक अस्पतालों व मेडिकल कॉलेजों की ओपीडी में लोगों को अंगदान के प्रति जागरूक करने के लिए कैलेंडर लगाए जाएंगे। स्वास्थ्य विज्ञान विवि में शनिवार को कुलपति डॉ. एचके अग्रवाल ने स्टेट ऑर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट ऑर्गेनाइजेशन का वार्षिक कैलेंडर लॉन्च किया। इस दौरान कुलसचिव डॉ. रूप सिंह, निदेशक डॉ. एस के सिंघल, डीन एकेडमिक अफेयर डॉ. एमजी वशिष्ठ, डीन डॉ. अशोक चौहान व अन्य उपस्थित रहे।
------
देश में हर साल लगभग पांच लाख लोग अंगों की अनुपलब्धता के कारण मर जाते हैं। इनमें से करीब दो लाख लोग लिवर की बीमारी, 50 हजार लोग हृदय बीमारी व 1.5 लाख लोग किडनी की बीमारी से मर जाते हैं। हालांकि, एक व्यक्ति के अंगदान से आठ लोगों की जान बचाई जा सकती है। लोगो को अंगदान के लिए आगे आना चाहिए।
विज्ञापन

- डॉ. एचके अग्रवाल, कुलपति, स्वास्थ्य विज्ञान विवि
-----
यह कैलेंडर अंगदान और प्रत्यारोपण के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण कदम है। लोगों को अंगदान के प्रति प्रेरित करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे। यह कैलेंडर पूरे सभी नागरिक अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में भी भेजे जाएंगे ताकि वहां ओपीडी में आने वाले मरीजों को अंगदान के प्रति जागरूक किया जा सके। अब समय आ गया है कि हमें अंगदान के प्रति जागरूक होकर अन्य लोगों को भी प्रेरित करके अंगदान शपथ पत्र भरवाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. एसके सिंघल, निदेशक, पीजीआई
------
ऐसे करें आवेदन...
नेशनल ऑर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट ऑर्गेनाइजेशन की वेबसाइट पर या अपने राज्य के ऑर्गन डोनेशन सेंटर पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं। ट्रांसप्लांट कोऑर्डिनेटर दीप्ति खरब ने बताया कि कोई भी अंगदान का शपथ पत्र भरने के लिए चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय स्थित स्टेट ऑर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट ऑर्गेनाइजेशन के कमरा नंबर 17 में आकर जानकारी लेकर शपथ पत्र भर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed