फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   By ending the tradition of slip-spend, BJP gave honest jobs: Krishna Murthy Hooda

पर्ची-खर्ची की परंपरा समाप्त कर भाजपा ने ईमानदारी से दीं नौकरियां : कृष्ण मूर्ति हुड्डा

Sat, 24 Feb 2024 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 24 Feb 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
By ending the tradition of slip-spend, BJP gave honest jobs: Krishna Murthy Hooda
रोहतक। हरियाणा के पूर्व मंत्री व भाजपा नेता कृष्ण मूर्ति हुड्डा ने पाकस्मा, मोरखड़ी, आसन व मुंगाण का दौरा किया और बैठकों में भाजपा की नीतियों व कार्यक्रमों से लोगों को अवगत करवाया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में अभूतपूर्व प्रगति की है। उन्होंने कहा कि हाल ही में सरकारी कर्मचारियों की भर्ती में पूरी तरह से हरियाणा सरकार ने पारदर्शिता दिखाई है और हरियाणा से पर्ची-खर्ची की परंपरा को समाप्त कर ईमानदारी से सरकारी नौकरियां दी है। पिछले कुछ दिनों से रोहतक जिले के गांवों में परिवर्तन की लहर चल रही है। भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों के कारण जिले के ग्रामीण आंचल में लोग भाजपा की तरफ आकर्षित हो रहे है। जिले के लोग 2024 में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेद्र सिंह हुड्डा और उनके पुत्र सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा को पटकनी देने के मूड में है।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने कल हरियाणा विधानसभा में कहा था कि अगर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल उनके 10 वर्ष के शासनकाल में एक भी पर्ची-खर्ची का सबूत दे देंगे तो वह सजा भुगतने को तैयार है। कृष्ण मूर्ति हुड्डा ने कहा कि वह हजारों लोगों को पेश करने को तैयार है जिन्होंने भूपेन्द्र सिंह हुड्डा को उनके शासनकाल में पर्चियां दी थी। पूर्व मुख्यमंत्री प्रजातंत्र के मंदिर रूपी विधानसभा में सरेआम झूठ बोल रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान ईश्वर मुगाण, जिले सिंह किलोई, वीरेंद्र सरपंच आसन, रामेश्वर पाकस्मा, विक्की राणा, नरेश हुड्डा, अमरजीत राणा व जगफूल मोरखेड़ी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed