{"_id":"5e04c6be8ebc3e87d013062c","slug":"businessman-protest-in-police-station-rohtak-news-rtk5342194188","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में लगातार हो रही चोरियों के खुलासे करने में नाकाम पुलिस के खिलाफ थाने के अंदर धरने पर बैठे व्यापारी, एसएचओ से नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में लगातार हो रही चोरियों के खुलासे करने में नाकाम पुलिस के खिलाफ थाने के अंदर धरने पर बैठे व्यापारी, एसएचओ से नोकझोंक
विज्ञापन
सोनीपत के सिटी थाने में धरना देते व्यापारी।
- फोटो : Sonipat
सोनीपत। शहर में लगातार हो रही चोरियों के खुलासे करने में नाकाम पुलिस के खिलाफ व्यापारियों ने सिटी थाने में धरना दिया। इस दौरान व्यापारियों की एसएचओ के साथ नोकझोंक भी हुई। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देने के बाद भी पुलिस आरोपियों को नहीं पकड़ सकी है। व्यापारियों ने पुलिस पर सुस्ती का आरोप लगाया और जमकर नारेबाजी की। व्यापारियों का आरोप है कि चोरों की पहचान कराए जाने के बावजूद पुलिस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पाई है। धरने पर बैठे व्यापारियों को थाना प्रभारी सत्यवान ने जल्द से जल्द मामला सुलझाने का आश्वासन दिया, जिस पर व्यापारी वापस लौट गए।
विदित रहे कि व्यापारी विकास मित्तल के औद्योगिक क्षेत्र में कनिष्ठ एंटरप्राजेज नाम के गोदाम में चोरों ने 10 दिन के अंदर दो बार चोरी की वारदात हो चुकी है। 23 दिसंबर को चोरों ने उनके दूसरे गोदाम को निशाना बनाया था। इसके साथ ही शहर में लगातार चोरी की वारदात हो रही हैं। आरोप था कि विकास मित्तल ने चोरी की भनक लगने पर चोरों का पीछा भी किया था। मामले की सूचना पुलिस को भी दी गई थी। मगर पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी। वह पुलिस को चोरों की शनाख्त भी करवा चुके हैं, जहां चोरी का माल बेचा गया है। उस कबाड़ी तक का पता पुलिस को दे चुका है। मगर पुलिस ने मामले को लेेकर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। व्यापारियों ने बुधवार को पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया था, जिसके बाद वीरवार को व्यापारी थाना पहुंच गए और धरना शुरू कर दिया।
इस दौरान जिला व्यापार मंडल के प्रधान संजय सिंगला ने कहा कि चोरी की वारदातों पर पुलिस नकेल नहीं कस पा रही है। पुलिस को सीसीसीटीवी फुटेज भी मुहैया करवा चुके है। उसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके चलते वह थाने में आकर धरना देने को विवश हुए। इस दौरान थाना प्रभारी द्वारा बुधवार को उनसे मुलाकात नहीं करने की बात कहने पर व्यापारियों की उनके साथ नोकझोंक भी हो गई। हालांकि बाद में थाना प्रभारी ने जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया। इस दौरान जिला व्यापार मंडल के संयोजक संजय वर्मा, महासचिव नरेंद्र धवन, प्रवक्ता एवं काठमंडी टिंबर एसोसिएशन के प्रधान पवन तनेजा, उपप्रधान रामनारायण गोयल, प्रदेश उपाध्यक्ष पवन गोयल, शहरी प्रधान दिव्या लाल, तहसील रोड मार्केट प्रधान नवीन मंगला, रेलवे रोड मार्केट प्रधान रूपेंद्र गहलावत, विश्वकर्मा मार्केट प्रधान रवींद्र सरोहा, गीता भवन फ्लाईओवर मार्केट प्रधान गोविंद लाल तनेजा, ककरोई रोड मार्केट प्रधान अनुज जैन, सारंग रोड मार्केट प्रधान देवेंद्र वर्मा, अनिल कपूर, अमित धीमान, महेंद्र गोयल, प्रयागराज मित्तल, चंद्रप्रकाश लूथरा, अरुण मित्तल, संजय खतरेजा, सुरेंद्र धीमान, राकेश गुप्ता, अनिल कपूर, प्रदीप खन्ना, मनोज जैन, संजय खतरेजा, राजेंद्र धीमान, मनीष वधवरा, रामचंद्र पांचाल, श्रीनिवास बंसल, कंवल लाल गुप्ता, शशिकांत भारद्वाज, प्रदीप खन्ना, सोनीपत नगर सुधार मंच के प्रधान सरदार मोहन सिंह मनोचा, नरेंद्र भूटानी और जतिन मौजूद रहे ।
विज्ञापन
चोरों को जल्द पकड़ा जाएगा
व्यापारी की शिकायत पर कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद कर लिया जाएगा। व्यापारियों को भी अपने स्तर पर सुरक्षा के कुछ इंतजाम करने को कहा गया है। पुलिस भी क्षेत्र में गश्त बढ़ाएगी। जल्द आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।
-सत्यवान, थाना प्रभारी, शहर सोनीपत।