{"_id":"5ec4266b8ebc3e9092149924","slug":"businessman-found-corona-infected-with-four-family-members-returned-from-surat-four-days-ago-rohtakcity-news-rtk555697376","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार के चार लोगों के साथ चार दिन पहले सूरत से लौटा कारोबारी मिला कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवार के चार लोगों के साथ चार दिन पहले सूरत से लौटा कारोबारी मिला कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
परिवार के चार लोगों के साथ चार दिन पहले सूरत से लौट एम्ब्रायडरी (कढ़ाई) फैक्टरी संचालक कोरोना पॉजिटिव मिला है। वह गौड़ ब्राह्मण शिक्षण संस्थान के समीप सैनी आनंदपुरा का रहने वाला है। सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम मरीज के घर पहुंची और परिवार के दस लोगों को पीजीआई लाई। इस दौरान मरीज को भर्ती कर बाकि सभी के सैंपल लेकर होम क्वारंटीन किया गया है।
फैक्टरी संचालक ने बताया कि वह 14 मई सूरत से राजधानी एक्सप्रेस में अपने परिवार के चार सदस्यों के साथ बैठा था। 15 मई को ट्रेन दिल्ली पहुंची और कार से रोहतक लौटा। इस दौरान वह कहीं बाहर नहीं निकला और उसे स्वास्थ्य संबंधी भी कोई समस्या नहीं थी। स्वास्थ्य विभाग को उनके आने की सूचना थी। इस दौरान उसे एक बार छींक आई थी। विभाग ने लक्षण को ध्यान में रखते हुए जिला अस्पताल बुलाकर उसका सैंपल लिया। मंगलवार को उसकी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने पर विभाग की टीम हरकत में आई और संक्रमित व्यक्ति समेत परिवार के दस लोगों को जांच के लिए साथ ले गई। मरीज को पीजीआई में भर्ती कराया गया है जबकि बाकि सभी को सैंपल जांच के बाद होम क्वारंटीन कर दिया है।
संक्रमित का दावा- वह कहीं नहीं गया फार्म हाउस पर रहा
कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति का दावा है कि सूरत से लौटने के बाद वह कहीं बाहर नहीं निकला। वह अपने खेत में बने घर पर ही रहा है। जैसे ही उसकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है वह पीजीआईएमएस में भर्ती हो गया। बताया जा रहा है कि कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति गौड़ ब्राह्मण शिक्षण संस्थान के समीप सैनी आनंदपुरा का रहने वाला है। वह ड्रेन आठ पर अपने फार्म हाउस में रह रहा था।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग रेलवे प्रशासन को भेजेगा सूचना
डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. सत्यवान ने बताया कि शहर का व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला है वह राजधानी एक्सप्रेस में आया था। मरीज की डिटेल रेलवे को भेजी जाएगी, ताकि मरीज के साथ कोच में बैठे अन्य लोगों को व उनके जिलों के स्वास्थ्य विभाग को सूचित कर सके। पॉजिटिव व्यक्ति के कोच में आए सभी लोगों की अब कोरोना जांच करवाई जाएगी। वहीं संक्रमित व्यक्ति सूरत में काम करता है तो सूरत के प्रशासन को भी सूचना भेजी जाएगी, ताकि वह उसके संपर्क में आए लोगों की जांच करवा क्वारंटीन कर सके।
जिले में सूरत से आया व्यक्ति ही कोरोना पॉजिटिव मिला है। इसके अलावा माड़ौदी की महिला को छुट्टी देकर घर भेज दिया है। उसकी जांच रिपोर्ट निगेटिव आई थी। सूरत से आया व्यक्ति ड्रेन आठ के पास अपने फार्म पर रहा था, इसलिए वहां का एरिया क्वारंटीन किया गया है।
- डॉ. अनिल बिरला, सिविल सर्जन
गुरुग्राम के दो कोरोना पॉजिटिव शवों को नहीं मिली मोर्चरी
पीजीआईएमएस के कोविड अस्पताल की मोर्चरी सही न होने के कारण मंगलवार को दो कोरोना संक्रमित मृतकों के शवों को खुले में रखा गया। मरीजों के बीच खुले में शव होने के कारण कई लोगों ने इसका विरोध किया। वहीं, जनसंपर्क अधिकारी डॉ. वरुण अरोड़ा ने बताया कि शवों को शव गृह में रखवा दिया गया है। इसके अलावा ट्रामा सेंटर के शव गृह को ठीक करवाने के लिए इंजीनियर्स को कहा गया है। गौतरलब है कि कोरोना संक्रमण से मरने वाला एक 50 साल व एक 33 साल का पुरुष है। इन्हें मंगलवार को डेड डिक्लेयर किया गया।
एंडोस्कोपी करने वाली महिला डॉक्टर सहित दस क्वारंटीन
कैथल से आए मरीज की एंडोस्कोपी करने वाली मेडिसिन विभाग की महिला डॉक्टर के अलावा एक रेजिडेंट डॉक्टर, दो इंटर्न डॉक्टर, स्टाफ नर्स व अन्य स्टाफ सहित दस लोगों को क्वारंटीन कर दिया गया है। प्रशासन अब उस दिन आने वाले मरीजों की हिस्ट्री खंगालेगा और उनके घर पहुंच कर उनकी जांच करेगा। गौरतलब है कि इससे पहले मेडिसन विभाग के पांच डॉक्टरों को भी क्वारंटीन किया जा चुका है।