{"_id":"69dd3672155215fd8b0e86c4","slug":"businessman-firing-case-shot-from-licensed-revolver-sent-to-judicial-custody-rohtak-news-c-17-roh1019-839489-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी फायरिंग केस : लाइसेंसी रिवाॅल्वर से मारी थी गोली, न्यायिक हिरासत में भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी फायरिंग केस : लाइसेंसी रिवाॅल्वर से मारी थी गोली, न्यायिक हिरासत में भेजा
विज्ञापन
रोहतक। सुखपुरा चौक के सीमेंट व्यापारी प्रवीण सैनी को पूर्व फौजी संजय ने अपने लाइसेंसी रिवाॅल्वर से गोली मारी थी। पुलिस ने वारदात में प्रयोग रिवाल्वर व बाइक बरामद कर सोमवार को आरोपी को अदालत में पेश किया जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस ने आरोपी से बरामद 32 बोर की लाइसेंसी रिवाॅल्वर के अंदर से तीन खोल बरामद किए हैं। उक्त खोल व घायल व्यापारी के शरीर से बरामद गोली को जांच के लिए मधुबन लैब में भेजा जाएगा। लैब की जांच रिपोर्ट से पता लगेगा कि उक्त गोली इसी रिवॉल्वर से चली है।
यह रिपोर्ट और सीसीटीवी फुटेज केस में अदालत की सुनवाई के दौरान बेहद कारगर साबित हो सकती है। सीमेंट व्यापारी प्रेम नगर चौक निवासी प्रवीण सैनी को शनिवार सुबह गोहाना रोड पर दलाल भवन के पास उनकी सीमेंट व सरिया की दुकान पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में पुरानी सब्जी मंडी थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी।