{"_id":"65c7c19c05eca724060e89d8","slug":"businessman-cheated-of-rs-90-lakh-rohtak-news-c-17-roh1019-356968-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: कारोबारी से 90 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: कारोबारी से 90 लाख की ठगी
Sun, 11 Feb 2024 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sun, 11 Feb 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। शहर की ओमैक्स सिटी के एक कारोबारी से साइबर ठगों ने शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 90 लाख रुपये ठग लिए। रुपये वापस मांगे तो पहले 16 लाख रुपये और जमा कराने की शर्त रखी। जांच में पता चला कि फर्जी साइट व ग्रुप बनाकर ठगी की गई है। इस संबंध में पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज कराया है।
पुलिस को दी शिकायत में ओमेक्स सिटी निवासी यशबीर सिंह ने बताया कि 18 दिसंबर को 2023 को उसके व्हाट्स एप नंबर पर मैसेज आया। मैसेज में शेयर खरीदने व बेचने पर 30 से 100 प्रतिशत मुनाफे की प्रक्रिया समझाई। वह उनकी बातों में आ गया। इसके बाद तीन अलग-अलग नंबरों से काॅल आई, जिसमें खुद को कंपनी मैनेजर व सहायक बताकर बात की गई। व्हाट्स एप ग्रुप से जोड़ा गया। इसके बाद निवेश की स्कीम बताई। दो कंपनी में 90 लाख रुपये निवेश करवा दिए। खाते में पैसा दिखाई देता रहा, लेकिन जब निकालने लगा तो नहीं निकले। पूछने पर कहा गया कि 16 लाख रुपये और जमा करवाएं। तब उसे ठगी का अहसास हुआ।