{"_id":"672137ab94ace2391a0fdca4","slug":"burn-ward-made-in-jhajjar-bahadurgarh-15-beds-reserved-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-115037-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: झज्जर-बहादुरगढ़ में बर्न वार्ड बनाए, 15 बेड आरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: झज्जर-बहादुरगढ़ में बर्न वार्ड बनाए, 15 बेड आरक्षित
Wed, 30 Oct 2024 12:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Wed, 30 Oct 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। दिवाली पर किसी भी संभावित घटना से निबटने के लिए स्वास्थ्य विभाग और दमकल विभाग ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। झज्जर और बहादुरगढ़ के सरकारी अस्पतालों में विशेष बर्न वार्ड बनवाकर उनमें बेड आरक्षित किए गए हैं।
जिला मुख्यालय के अलावा बहादुरगढ़ के सरकारी अस्पताल में दिवाली को देखते हुए स्पेशल बर्न वार्ड बनाया गया है। झज्जर में बर्न वार्ड में पांच और बहादुरगढ़ के बर्न वार्ड में दस बेड रिजर्व किए गए हैं ताकि आने वाले मरीजों को दाखिल किया जा सके। यहां पर स्टॉफ की ड्यूटी लगाने के अलावा दवाईयों का पूरा प्रबंध किया गया है। इसके अलावा नेत्र रोग विशेषज्ञ सहित अन्य विशेषज्ञों की ऑन कॉल ड्यूटी रखी गई है। अगले दो से तीन दिन तक आपातकालीन विभाग में भी एक की बजाय दो चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई है, ताकि मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आए। पैरामेडिकल स्टॉफ की भी अलग से ड्यूटी लगाई गई है। इसी प्रकार से सभी एंबुलेंस को हाई अलर्ट पर रखा गया है। कॉल आते ही तुरंत मौके पर एंबुलेंस को भेजा जाएगा। प्रत्येक शिफ्ट में एंबुलेंस पर 10-10 कर्मचारियों को लगाया गया है। तीनों शिफ्ट सुबह, दोपहर व रात के समय कर्मचारी तैनात रहेंगे। सभी की छुट्टी, रेस्ट रद्द कर दिए गए हैं।
फायर विभाग भी पूरी तरह से अलर्ट
दीपावली पर आगजनी की घटनाओं के मद्देनजर फायर विभाग भी पूरी तरह से अलर्ट पर है। फायर विभाग में झज्जर में 24 और बहादुरगढ़ में 47 कर्मचारी है। सभी की छुट्टी, रेस्ट रद्द कर दिए गए हैं। इसके अलावा बेरी, बाढ़सा एम्स और छुछकवास में एक-एक गाड़ी तैनात की गई है। झज्जर जिला मुख्यालय पर दो गाड़ियां रखी गई हैं। जिले में कुल 17 फायर गाड़ी और सात फायर बाइक हैं। झज्जर में चार गाड़ियां और एक फायर बाइक है।
विज्ञापन
वर्जन
दिवाली पर्व को लेकर बर्न वार्ड बनाए गए हैं। बेड रिजर्व कर दिए गए हैं। आपातकालीन में दो-दो चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई है। मेरी लोगों से अपील है कि दीपावली पर नशा नहीं करे। यह झगडे़ का कारण बनता है। सभी सौहार्दपूर्वक त्योहार को मनाए।
डॉ. ब्रह्मदीप सिंह, सिविल सर्जन एवं निदेशक, स्वास्थ्य सेवाएं
आपातकालीन नंबर
स्वास्थ्य विभाग-108
पुलिस-डायल-112