फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Bullet was fired in dispute over car parking, case registered against 19 youths from both sides

Rohtak News: कार पार्किंग के विवाद में चली थी गोली, दोनों ओर से 19 युवकों पर केस दर्ज

Sun, 18 May 2025 02:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Bullet was fired in dispute over car parking, case registered against 19 youths from both sides
रोहतक। हैफेड चौक पर वीरवार रात को हुई गोलीबारी व मारपीट में घायल हुए तीनों युवकों की हालत में सुधार है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत में 19 लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके तीनों घायलों को हिरासत में ले लिया है। प्रवीण पक्ष ने मोनू धनखड़ उर्फ सौरभ उर्फ एमडी, मोंटी अहलावत व राहुल हुड्डा समेत 10 के खिलाफ केस दर्ज कराया है। मोंटी अहलावत पक्ष ने प्रवीण उर्फ काली और प्रवीण उर्फ पीके समेत 9 के खिलाफ केस दर्ज कराया है। वहीं, सीआईए-2 समेत चार टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही हैं।
विज्ञापन

डीएसपी दलीप सिंह ने बताया कि रैनकपुरा निवासी प्रवीन उर्फ काली ने शिकायत दी है कि वह और प्रवीण उर्फ पीके का फाइनेंस के साथ पुरानी कारों के खरीदने-बेचने का भी कारोबार है। दोनों ने हैफेड चौक के पास महादेव कार बाजार नाम से ऑफिस बनाया हुआ है। पास में ही कार की पार्किंग है। रैनकपुरा निवासी मोनू धनखड़ उर्फ एमडी का इन दोनों से कुछ दिन पहले ऑफिस के पास कार पार्क करने को लेकर विवाद हो गया था। दोनों पक्ष एक ही मोहल्ले के रहने वाले थे तो अक्सर एक दूसरे को नीचा दिखाने के लिए छींटाकशी करते रहते थे।
विज्ञापन

इसी बात को लेकर लगातार दोनों ओर से तनाव बढ़ रहा था। शुक्रवार प्रवीन उर्फ काली और मोनू धनखड़ उर्फ एमडी के बीच फोन पर कहासुनी हो गई। गाली-गलौज भी हुआ। उधर, मोनू धनखड़ ने साथी मोंटी और राहुल हुड्डा समेत अन्य युवकों को एकत्र किया। आरोपी मोनू की आई-20 कार और दो अन्य कारों में सवार होकर हैफेड चौक पर काली के ऑफिस के पास पहुंचे। वहां पर पहले प्रवीन उर्फ काली और प्रवीन उर्फ पीके समेत कई लोग शराब पी रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने काली को ललकारा तो प्रवीन उर्फ पीके ने उनको समझाने का प्रयास किया। मोंटी ने उसके सिर पर डंडा दे मारा। पीके घायल हो गया, जबकि मोनू ने प्रवीन उर्फ काली पर फायरिंग कर दी। उसे पेट के बाईं हिस्से में गोली लगी और वह घायल हो गया। दोनों को अन्य साथियों ने पीजीआई में भर्ती कराया, जहां इलाज चल रहा है।

दूसरी ओर से मोंटी पक्ष ने पुलिस को बताया कि उन पर प्रवीन उर्फ काली ने गोली चलाई। गोली मोंटी के पैर में लगी। पुलिस ने मोंटी की शिकायत पर भी प्रवीन उर्फ काली और प्रवीन उर्फ पीके समेत 8-9 युवकों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed