फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Bullet queen Rajlakshmi Manda welcomed

Rohtak News: बुलेट रानी राजलक्ष्मी मंदा का किया स्वागत

Fri, 19 Apr 2024 05:37 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2024 05:37 AM IST
विज्ञापन
Bullet queen Rajlakshmi Manda welcomed
मिशन मोदी 2024 को लेकर बाइक यात्रा निकाल रही बुलेट रानी राजलक्ष्मी मंदा का स्वागत करते अरविंद श
रोहतक। रामनवमी पर्व पर बुलेट रानी राजलक्ष्मी मंदा रोहतक पहुंची। बुधवार देर शाम रोहतक पहुंचने पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपू नागपाल की अध्यक्षता में युवाओं ने उनका स्वागत किया। साथ ही बाइक रैली निकाल निकाली। मकडौली टोल से युवाओं के काफिले की अगुवाई में वह भाजपा विधानसभा कार्यालय हुडा कॉम्प्लेक्स पहुंची। जिलाध्यक्ष ने कहा कि राजलक्ष्मी प्रबुद्ध और समृद्ध भारत का सपना लेकर व नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बने बनाने के लिए देश के लोगों से आह्वान करने के मिशन पर निकली हैं। नरेंद्र मोदी ने इस बार 400 पार का टारगेट दिया है। इसे पूरा करने के लिए युवा मोर्चा पूरी तरह से तैयार है। नमो युवा चौपाल जिला संयोजक साहिल मग्गू ने कहा कि शिव भक्त राजलक्ष्मी मंदा ने तमिलनाडु से दिल्ली तक की बुलेट यात्रा शुरू कर पीएम के पक्ष में वोट की अपील का अभियान छेड़ा है। यह यात्रा 65 दिन चलेगी। इस दौरान वे 15 राज्यों से होकर गुजरेंगी और 21 हजार किलोमीटर का रास्ता तय करते हुए दिल्ली पहुंचेगी। इस यात्रा को मिशन मोदी 2024 नाम दिया है। इस मौके पर डॉ. अरविंद शर्मा, रणवीर ढाका, राजू सहगल, आशा शर्मा, सरिता नारायण, मोहित चौधरी, संदीप राठी, धर्मेंद्र सैनी, तरुण दुआ, जय दुआ, अभिषेक समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed