{"_id":"69810f112d2d90a8a40e137b","slug":"budget-is-a-roadmap-for-empowerment-of-all-dr-archana-rohtak-news-c-17-roh1020-804434-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी के सशक्तीकरण का रोडमैप है बजट : डॉ. अर्चना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी के सशक्तीकरण का रोडमैप है बजट : डॉ. अर्चना
विज्ञापन
6-भाजपा कार्यालय मंगल कमल में बजट पर पत्रकारों से बातचीत करती भाजपा की प्रदेश महामंत्री डॉ. अर्
रोहतक। केंद्रीय बजट विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को साकार करने वाला दूरदर्शी, समावेशी व राष्ट्र निर्माण का बजट है। यह बजट केवल वित्तीय आंकड़ों का दस्तावेज नहीं बल्कि जन-जन की आकांक्षाओं व अपेक्षाओं को पूरा करने वाला स्पष्ट विजन है।
भारत को वैश्विक नेतृत्व की ओर ले जाने वाला यह बजट किसान, महिला, युवा और गरीब के सशक्तीकरण का स्पष्ट रोडमैप है। यह कहना है भाजपा की प्रदेश महामंत्री डॉ. अर्चना गुप्ता का। वह सोमवार को भाजपा कार्यालय मंगल कमल में पत्रकारों से बातचीत कर रही थी।
उन्होंने कहा कि बजट में राजकोषीय अनुशासन का विशेष ध्यान रखते हुए बजट घाटा 4.3 प्रतिशत तक सीमित रखा गया है। यह दर्शाता है कि सरकार विकास और वित्तीय संतुलन को साथ लेकर चल रही है। लंबी अवधि में आधारभूत संरचना को मजबूत करने पर जोर देते हुए रेलवे के सात प्रमुख कॉरिडोर विकसित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
इससे लॉजिस्टिक्स लागत घटेगी। उद्योगों को गति मिलेगी और लाखों नए रोजगार सृजित होंगे। भारत को तकनीकी रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सेमीकंडक्टर विकास के लिए 40,000 करोड़ रुपये का प्रावधान ऐतिहासिक है। इससे भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर निर्माण में आत्मनिर्भर बनेगा।
आयात पर निर्भरता घटेगी और देश वैश्विक सप्लाई चेन का मजबूत केंद्र बनेगा। इसके साथ ही रेयर मिनरल माइनिंग और प्रोसेसिंग पर फोकस कर भविष्य की तकनीकों—ईवी, बैटरी, रक्षा और डिजिटल इंडस्ट्री को मजबूती दी जाएगी।
एमएसएमई सेक्टर के लिए 10,000 करोड़ रुपये का प्रावधान छोटे उद्योगों के लिए संजीवनी साबित होगा। युवाओं को को ऑपरेटिव मित्र बनाकर एमएसएमई से जोड़ने की पहल रोजगार सृजन के नए अवसर खोलेगी।
टियर-2 और 3 शहरों में उद्यमिता को बढ़ावा देकर स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जाएगा। इस मौके पर जिला अध्यक्ष रणवीर ढाका, प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी शमशेर सिंह खरक, डॉ. दिनेश घिलौड़, रेनू डाबला, प्रतिभा सुमन, पंकज भारद्वाज विशेष रूप से उपस्थित रहे।