{"_id":"5d740fc68ebc3e017941df86","slug":"brother-murder-his-sister-honour-killing-rohtak-news-rtk5166269110","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन के प्रेम विवाह से नाराज भाई ने की खौफनाक वारदात, पढ़ें-कैसे उतारा मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहन के प्रेम विवाह से नाराज भाई ने की खौफनाक वारदात, पढ़ें-कैसे उतारा मौत के घाट
Sun, 08 Sep 2019 10:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोहाना/सोनीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोहाना/सोनीपत (हरियाणा)
Published by: रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2019 10:44 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुमंडल के गांव खंदराई में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। प्रेम विवाह से नाराज भाई ने अपनी बहन की गला रेत कर हत्या कर दी। सूचना मिलने के बाद शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल गोहाना में भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गांव खंदराई निवासी उमेद की बेटी रितु (22) ने करीब दो माह पूर्व गांव गढी हकीकत निवासी अर्जुन से प्रेम विवाह कर लिया था। अर्जुन रिश्ते में गांव खंदराई का भांजा है। इस विवाह से रितु का भाई संदीप नाराज था। बताया गया है कि संदीप अपने बच्चे का नागरिक अस्पताल में उपचार करवाने आया था।
विज्ञापन
वहां पर रितु व अर्जुन उनसे मिलने के लिए अस्पताल पहुंच गए। वहां पर संदीप ने अपनी बहन रितु को एक बार घर चल कर परिजनों से मिलने को कहा। इसके बाद संदीप अपनी बहन को घर ले गया। वहां पर संदीप व अन्य परिजनों ने साजिश करके रितु की तेजधार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी।
विज्ञापन
शनिवार रात को सूचना मिलने के बाद शहर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
संदीप और परिजनों की संलिप्तता सामने आई है
सूचना मिली थी कि गांव खंदराई में संदीप ने अपनी बहन की गला रेंत कर हत्या कर दी। वह बहन के प्रेम विवाह से नाराज था। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया है। इस मामले मेें संदीप व उसके परिजनों की संलिप्तता सामने आई है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -महिपाल, एसएचओ, शहर थाना, गोहाना।