फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Brother and Sister Clash Over Father Body at PGI rohtak

पिता के शव को लेकर भिड़े भाई-बहन: 'बेवजह जिद कर रही वो, ये हक बेटों का'; मीनाक्षी बोली-क्लेम हड़पना चाहते हैं

Sun, 19 Apr 2026 10:48 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, रोहतक
अमर उजाला नेटवर्क, रोहतक Published by: Sharukh Khan Updated Sun, 19 Apr 2026 10:48 AM IST
सार

रोहतक पीजीआई में पिता के शव को लेकर भाई और बहन भिड़ गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की सहमति के बाद शव बेटी को सौंप दिया। मीनाक्षी ने आरोप लगाया कि उनके भाइयों ने पिता को कभी रोटी तक नहीं दी। 20 साल से पिता कभी उनके पास तो कभी छोटी बहन के पास रहते थे। अब मुआवजा हड़पने के लिए शव लेने आ गए।
 

विज्ञापन
Brother and Sister Clash Over Father Body at PGI rohtak
पिता के शव को लेकर भाई और बहन भिड़ गए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रोहतक में पीजीआई के डेड हाउस के बाहर शनिवार दोपहर अंतिम संस्कार के लिए पिता प्रेम सिंह का शव लेने के लिए भाई-बहन आपस में भिड़ गए। बहन मीनाक्षी का आरोप है कि पिता की मौत का मुआवजा लेने के लिए भाई शव लेना चाहता है।
विज्ञापन


भाई अमर सिंह का कहना है कि पिता का अंतिम संस्कार करने का हक बेटों का होता है। पुलिस ने दोनों पक्षों की सहमति के बाद शव मीनाक्षी को सौंप दिया। जीआरपी टोहाना के एएसआई सतीश ने बताया कि कैथल निवासी प्रेम सिंह (65) शुक्रवार को टोहाना रेलवे स्टेशन पर गए थे। 
विज्ञापन


यहां ट्रेन में चढ़ते समय गिर गए और गाड़ी के नीचे आने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। टोहाना के सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया। यहां से शुक्रवार रात रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। रास्ते में ही पीजीआई लाते समय उनकी मौत हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता की मौत की सूचना पाकर फतेहाबाद जिले के टोहाना निवासी बहन मीनाक्षी पीजीआई पहुंचीं। थोड़ी देर बाद प्रेम सिंह के बेटा अमर सिंह भी परिवार सहित आ गए। जीआरपी ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया। 

 

शव लेने को लेकर पीजीआई के डेड हाउस के बाहर ही भाई अमर सिंह और बहन मीनाक्षी में हंगामा हो गया। इस कारण पोस्टमार्टम की प्रक्रिया भी प्रभावित होने लगी। पुलिस ने दोनों पक्षों को परिसर से बाहर  कर दिया।
 

पिता की मौत का क्लेम हड़पना चाहते हैं भाई
प्रेम सिंह की बेटी मीनाक्षी ने बताया कि उनकी मां की पंजाब के पटियाला में गिरने से मौत हो गई थी। तीनों भाइयों ने मौत के बाद मुआवजे के तौर पर मिले सात लाख रुपये हड़प लिए थे। आरोप लगाया कि उनके भाइयों ने पिता को कभी रोटी तक नहीं दी। 20 साल से पिता कभी उनके पास तो कभी छोटी बहन भतेरी के पास रहते थे। अब मुआवजा हड़पने के लिए शव लेने आ गए।

 

भाई अमर सिंह बोले-
बहन बेवजह जिद कर रही, अंतिम संस्कार करने का हक बेटों का

कैथल से रोहतक पहुंचे अमर सिंह ने बताया कि वे तीन भाई और पांच बहनें हैं। शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे उनकी बहन मीनाक्षी का फोन आया कि पिता की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई है। वे शव लेने रोहतक आ गए। बहन मीनाक्षी पहले से यहां पर थीं क्योंकि वह हादसे का क्लेम हड़पना चाहती हैं।
 


कैथल निवासी प्रेम सिंह टोहाना रेलवे स्टेशन के नजदीक हिम्मतपुरा के पास ट्रेन की चपेट में आ गए थे। उन्हें पीजीआई रोहतक में मृत घोषित कर दिया गया। दोनों पक्षों की सहमति से शव बेटी मीनाक्षी को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया है। एएसआई सतीश कुमार, जीआरपी टोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed