{"_id":"6a7a3069d8225363d703974f","slug":"brother-and-sister-attacked-over-land-dispute-fir-registered-against-three-people-rohtak-news-c-195-1-jjr1003-138546-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: जमीनी विवाद में भाई-बहन पर हमला, तीन लोगों पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: जमीनी विवाद में भाई-बहन पर हमला, तीन लोगों पर एफआईआर
विज्ञापन
माछरौली। सुबाना में साझी दीवार और सीढि़यों को लेकर चल रहे विवाद में पड़ोसियों ने भाई-बहन पर हमला कर दिया। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज जांच शुरू कर दी है। पुलिस में दर्ज एफआईआर में सुबाना के गौरव ने बताया कि उसके मकान के साथ राजेंद्र का मकान है। दोनों मकानों के बीच की दीवार और सीढि़या साझा हैं। पुराना मकान तोड़कर बनवा रहे हैं। इसी दौरान राजेंद्र और उसके परिवार ने सीढि़यों पर अपना एकाधिकार जताते हुए विवाद शुरू कर दिया। इस संबंध में पहले भी कई बार पंचायत हो चुकी है लेकिन कोई समाधान नहीं निकला।
आठ अगस्त की शाम को अपने मकान की छत पर काम कर रहा था। तभी राजेंद्र, राहुल और सुमित्रा कसोला व हथौड़ा लेकर छत पर पहुंच गए और गालियां दीं। शोर सुनकर उसकी बहन शर्मिला भी छत पर आ गई। राजेंद्र ने कसोले से शर्मिला के सिर पर वार किया।
सुमित्रा ने भी दोनों के साथ मारपीट की है। शोर मचाने पर तीनों जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। इसके बाद उन दोनों भाई-बहनों को सीएचसी ढाकला ले जाया गया जहां से उन्हें उपचार के लिए नागरिक अस्पताल झज्जर रेफर कर दिया गया। पीडि़त ने थाना माछरोली में एफआईआर दर्ज कराई है।