फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Broke the locks of four medical stores, took cash from three to 1.64 lakhs

चार मेडिकल स्टोर के ताले तोड़े, तीन से 1.64 लाख की नकदी ले गए

Wed, 28 Jul 2021 01:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Broke the locks of four medical stores, took cash from three to 1.64 lakhs
शहर में झपटमारी के बाद अब चोरी की वारदात बढ़ने लगी हैं। सोमवार की रात कार में सवार होकर आए चोर छोटूराम चौक, सिविल रोड व काठमंडी में चार मेडिकल स्टोर का ताला तोड़कर गल्ले से 1 लाख 64 हजार की नकदी ले गए। इस दौरान एक मेडिकल स्टोर में नकदी नहीं मिल सकी। मजे की बात है कि इस दौरान चोरों ने महंगी से महंगी दवाइयों को छुआ तक नहीं। सूचना पर मंगलवार की सुबह मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। इस संबंध में आर्य नगर व शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

ताला तोड़कर दराज से ले गए 80 हजार रुपये की नकदी
पुलिस के मुताबिक शिवाजी कॉलोनी निवासी संजीव कुमार ने दी शिकायत में बताया कि उसकी काठमंडी में टुटेजा मेडिकोज के नाम से दवा की दुकान है। तीन दिन पहले वह मसूरी चले गए थे। उनका बेटा अमोल टुटेजा दुकान पर बैठा था। वह हर रोज की तरह सोमवार रात करीब 9 बजे दुकान बंद करके घर चला गया था। मंगलवार की सुबह आठ बजे जब वह दुकान पहुंचा तो शटर के दोनों ताले टूटे हुए थे। अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था। दराज से 80 हजार रुपये की नकदी गायब मिली। पीड़ित ने केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

गल्ले से नकदी ले गए चोर, डीवीआर भी उखाड़ी
काठमंडी निवासी प्रेमचंद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि झज्जर रोड पर काठमंडी में उनकी न्यू मेडिकल हॉल नाम से दवाई की दुकान है। सोमवार शाम 9 बजे वह दुकान बंद करके घर गए थे। तड़के करीब 3 बजकर 50 मिनट पर पुलिस का फोन आया। उन्होंने मेडिकल स्टोर के दोनों ताले टूटने की बात बताई। इस पर वे मौके पर पहुंचे और दुकान में रखे गल्ले की जांच की तो 80 हजार रुपये गायब थे। चोर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी उखाड़कर ले गए। इस संबंध में शिवाजी कॉलोनी थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाने से 900 मीटर की दूरी पर खंगाला मेडिकल स्टोर
बेखौफ चोरों ने आर्य नगर थाने से करीब 900 मीटर की दूरी पर छोटूराम चौक स्थित एक मेडिकल स्टोर के ताले तोड़ दिए। सीसीटीवी फुटेज में वारदात कैद हो गई है। फुटेज में रात ढाई बजे नकाबपोश तीन-चार युवक कार से उतरते हुए दिखाई दे रहे हैं। साथ ही पूरा मेडिकल स्टोर खंगाल के बाद अच्छी तरह से दराज भी खंगाला। हालांकि उनके हाथ कुछ नहीं लग सका। इस संबंध में सुभाष नगर निवासी दलीप सिंह ने आर्य नगर थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
सिविल रोड पर मेडिकल स्टोर से ले गए 4 हजार की नकदी
बठला मेडिकल स्टोर मालिक नीरज बठला ने बताया कि सोमवार की शाम को मेडिकल स्टोर बंद करके घर चला गया था। मंगलवार की सुबह शटर के दोनों ताले टूटे मिले। अंदर दराज को तोड़कर चोर 4 हजार के करीब की नकदी ले गए। इस संबंध में आर्य नगर थाने में शिकायत दी है। घटना स्थल पास ही सीसीटीवी कैमरे में चोरों की कार कैद हो गई है, लेकिन दूरी ज्यादा होने के कारण कार की नंबर प्लेट स्पष्ट दिखाई नहीं दे रही है।
अपराधियों को नहीं रहा पुलिस का खौफ, व्यापारी चिंतित
अपराधियों को पुलिस का खौफ नहीं रह गया है। छोटूराम चौक व झज्जर रोड पर चोर ताले तोड़ सकते हैं तो अंदर के एरिया में क्या होगा। पुलिस व प्रशासन सख्ती के साथ वारदात रोके। पहले से करोना की मार झेल रहा व्यापारी चोरी की वारदात से चिंतित है।
-राकेश गर्ग, प्रधान, हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल रोहतक
दो थानों की सीमा पर चोरी की वारदात, चिंता पैदा कर रही
छोटूराम चौक पर आर्य नगर व पुरानी सब्जी मंडी थाने की सीमा लगती है। इतना ही नहीं, आर्य नगर थाने की दूरी छोटूराम चौक से मात्र 900 मीटर है। बावजूद इसके आवागमन वाले मार्ग पर चोरी का प्रयास किया गया। इससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठना स्वाभाविक है। रोहतक ट्रेडर्स एसोसिएशन चोरी की वारदात की निंदा करती है। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करके रिकवरी करे।
-हेमंत बख्शी, अध्यक्ष रोहतक ट्रेडर्स एसोसिएशन
छह माह में 26 प्रतिशत चोरी की वारदात ही हुई ट्रेस
जिले में छह माह के अंदर ताला तोड़कर की गई चोरी की 172 वारदात हुई। इसमें पुलिस 45 ही ट्रेस कर सकी है। जबकि पिछले साल पहले छह माह में चोरी की 195 वारदात हुई थी। इससे साफ है कि पिछले साल की अपेक्षा चोरी की वारदात कम हुई है, लेकिन ट्रेस आउट प्रतिशत आधे से भी कम है।
पुलिस अधीक्षक से सुरक्षा की मांग करेंगे
कोरोना काल में दवा विक्रेताओं ने लोगों की सेवा की। खतरा उठाकर मैदान में डटे रहे। अब अचानक एक रात में चोर चार मेडिकल स्टोर के ताले तोड़कर चोरी। इससे दवा विक्रेता सकते में हैं। वे बुधवार सुबह साढ़े 9 बजे पुलिस अधीक्षक से मिलकर सुरक्षा की मांग करेंगे।

- महेंद्र चावला, प्रधान, केमिस्ट एसोसिएशन
कुआं पूजन में गया था परिवार, चोरों ने उड़ाई नकदी और जेवर
पुलिस के मुताबिक नेहरू कॉलोनी निवासी बनारसीदास ने दी शिकायत में बताया कि वह जींद बाईपास के नजदीक गली नंबर 2 में रहते हैं। 25 जुलाई को उनका पूरा परिवार जींद जिले के गांव शामलो खुर्द में कुआं पूजन कार्यक्रम में गया था। सोमवार सुबह करीब छह बजे पड़ोसी पवन ने फोन करके बताया कि घर के दरवाजे पर लगे ताले टूटे हुए हैं। वह रोहतक पहुंचे, देखा घर के अंदर अलमारी व दूसरे कमरों का सामान बिखरा पड़ा था। 35 हजार रुपये की नकदी, दो सोने के कंगन, एक सोने की अंगूठी, चांदी की पाजेब व 20 चांदी के सिक्के नहीं मिले। वारदात की सूचना पाकर गोकर्ण चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर केस दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed