रोहतक। जिला नगर योजनाकार ने मंगलवार को अवैध कॉलोनी व निर्माण कार्यों को तोड़ने की कार्रवाई करते हुए 2.5 एकड़ में बनी सड़क , 21 नींव, निर्माण कार्य व सीवरेज सिस्टम को तोड़ा है। अभियान के तहत सुखपुरा चौक के पास मौजा रोहतक में अवैध रूप से काटी जा रही कॉलोनी में यह कार्रवाई की गई है। तोड़फोड़ की कार्रवाई सरकार की ओर से जारी नई लॉकडाउन एवं सामाजिक दूरी की हिदायतों को ध्यान में रखते हुए की गई है।
टीम में जिला नगर योजनाकार कार्यालय के अधिकारी व नायब तहसीलदार रोहतक ड्यूटी मजिस्ट्रेट मौजूद रहे। इसके अलावा भीड़ को रोकने के लिए टीम के साथ पुलिस बल भी मौजूद रहा। जिला नगर योजनाकार नरेश ने बताया कि जन साधारण को चाहिए कि वह महामारी के दौरान अपने जीवन की पूंजी अवैध निर्माणों में व अवैध कालोनियों में निवेश न करें। ऐसे किसी भी कार्य को करने से पहले उनके कार्यालय में आकर कार्य दिवस पर पूछताछ कर लें, ताकि किसी को बाद में समस्या न हो।