फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Bring together the grievances, we will form the government again: Chautala

रूठों को मानकर साथ लाएं, हम फिर सरकार बनाएंगे : चौटाला

Thu, 18 May 2023 02:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 18 May 2023 02:02 AM IST
विज्ञापन
Bring together the grievances, we will form the government again: Chautala
बैठक में कार्यकर्ताओं को संबो​धित करते इनेलो सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला। संवाद
रोहतक। सरकार निश्चित रूप से आपकी बनेगी। आपको लंबा इंतजार नहीं करना होगा। सत्ता के चक्कर में गुमराह हुए, सत्ता सुख भोगने के चक्कर में सरकार के साथ चले गए, वे आपसे जुड़ना चाहते हैं। इन अपने रूठों को मना लो। अपने से जोड़ लो। कार्यकर्ताओं से यह भावनात्मक अपील इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) सुप्रीमो चौधरी ओमप्रकाश चौटाला ने की है। वे बुधवार को छोटूराम धर्मशाला में आयोजित इनेलो कार्यकर्ताओं की जिलास्तरीय बैठक में बोल रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मैं अपने कार्यकर्ताओं के सुख-दुख में शामिल रहा हूं। गांव-गांव में घूमना मेरी आदत रही है। वर्ष 2005 में कांग्रेस सरकार ने योजनाबद्ध साजिश के तहत दस साल के लिए जेल भेज दिया था। मेरा कसूर ये था कि 3206 पढ़े लिखे युवकों को नौकरी दी थी। युवकों को नौकरी मिली। उनकी पदोन्नति हुई। नौकरी दिलाने वाली सरकार के मुखिया को सजा हो गई। उनका सोचना था चौटाला तो जेल में मरेगा और इनेलो समाप्त हो जाएगी। मेरी अनुपस्थिति में आपने पार्टी को बेहतर ढंग से संभाला। इसी तरह पार्टी के लिए प्रयासरत रहें। आपको कुछ नहीं करना है। बस ऐनक के सामने का बटन दबा देना, बाकी सब मैं देख लूंगा। फिर लोगों को सरकार के पास जाने की जरूरत नहीं होगी, सकार लोगों के पास आएगी। उन्होंने संगठन मजबूत बनाने को लेकर कार्यकर्ताओं को टिप्स भी दिए।
विज्ञापन

इस मौके पर इंदर सिंह, बलवंत मायना, बाली पहलवान, सतीश राठी, नफे राठी, इंदिर सिंह ढुल, समित्रा काजल, कुंती समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बदनाम हो चुका दुष्यंत, इनेलो में नहीं हो सकती वापसी
इनेलो सुप्रीमो ने कहा कि पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा दर्ज हुए विभिन्न केसों से डरे हुए हैं। इसलिए वह भाजपा के साथ खड़े हैं। कांग्रेस शासनकाल में सबसे ज्यादा लूटने का काम उन्होंने किया है। सीएम के जनसंवाद को लेकर प्रतिक्रिया में कहा कि प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। कैसे प्रदेश को लूटा जाए, इसी पर फोकस है। सरकार कर्ज को चुकाने के लिए कर्ज ले रही है। विकास का जिक्र तक नहीं है। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के इनेलो में वापस आने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हम उसे वापिस नहीं लेंगे। क्योंकि वह सत्ता के साथ चला गया। आमजन को पता है, उस वक्त इनेलो की सरकार बन रही थी। अब वह लोगों के बीच बदनाम हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed