{"_id":"661c679439cd3e4e2d0e7484","slug":"bring-the-crops-to-the-markets-after-completely-drying-and-cleaning-them-rohtak-news-c-17-roh1020-402232-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: फसलों को पूरी तरह सुखाकर व साफ करके मंडियों में लाएं फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: फसलों को पूरी तरह सुखाकर व साफ करके मंडियों में लाएं फसल
विज्ञापन
रोहतक। उपायुक्त अजय कुमार ने जिला के किसानों का आह्वान किया है कि वे गेहूं की फसल की कटाई के बाद अवशेषों का उचित प्रबंधन करें। किसान अपनी फसलों को पूरी तरह सुखाकर व साफ करके मंडियों में लाएं ताकि फसल बिक्री में कोई असुविधा न हो। अब तक जिला की मंडियों में 18423.45 मीट्रिक टन गेहूं व 18173.85 मीट्रिक टन सरसों की खरीद की जा चुकी है।
जिला की मंडियों में गत शनिवार तक 18173.85 मीट्रिक टन सरसों की खरीद की जा चुकी है। इसमें से हैफेड की ओर से कलानौर मंडी में 5109.32 मीट्रिक टन, महम मंडी में 7155.38 मीट्रिक टन, रोहतक मंडी में 1758.70 मीट्रिक टन व सांपला मंडी में 4150.45 मीट्रिक टन सरसों की खरीद की गई है।