फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Bridge construction...dates are being given one after the other

Rohtak News: पुल निर्माण...मिल रही तारीख पे तारीख

Sun, 17 Aug 2025 02:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
Bridge construction...dates are being given one after the other
दिल्ली बाईपास ​स्थित जेएलएन व बीएसबी नहर पर ओवर ब्रिज का अधूरा पड़ा निर्माण। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। दिल्ली बाईपास स्थित जेएलएन नहर व बीएबसी नहर के पुल निर्माण को लेकर दामिनी फिल्म में सन्नी देओल का बोला गया डायलाॅग सटीक नजर आ रहा है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों की लापरवाही देखिए...इस पुल के निर्माण की अवधि एक-दो-तीन नहीं बल्कि पांच बार बढ़ाई जा चुकी है। इसके बाद भी लोगों को पुल की सौगात नहीं मिल पाई है।
यहां वन वे मार्ग होने से दिल्ली की ओर से आने-जाने वाले वाहन चालकों को रोजाना जाम की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। पीडब्ल्यूडी की सड़क शाखा की ओर से दिल्ली बाईपास के पास जेएलएन व बीएसबी नहर पर ओवरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। विभाग की ओर से करीब 12 करोड़ की लागत से पुल का निर्माण मई 2023 में शुरू किया गया था।
विज्ञापन

विभागीय टेंडर के अनुसार, अगस्त 2024 में पुल निर्माण करने का समय था लेकिन काम अधूरा रहा। इसके बाद 31 अक्तूबर 2024, 30 जनवरी 2025 व 31 मार्च तक अवधि बढ़ाने के बाद भी पुल निर्माण नहीं किया गया। अब 31 अगस्त नजदीक आने के बाद भी पुल की सौगात लोगों को नहीं मिल पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मानसून में पुल का निर्माण करना विभाग के लिए और अधिक चुनौती भरा है जबकि यह कार्य मानसून से पहले ही पूरा किया जाना चाहिए था। विभाग के अधिकारियों ने दावा किया है कि पुल का निर्माण लगभग पूरा हो गया है।

मानसून के कारण तारकोल परत नहीं बिछाई जा सकती। मानसून के बाद तारकोल की परत बिछाई जाएगी। अगस्त के अंतिम सप्ताह में पुल का निर्माण पूरा कर दिया जाएगा।

दिल्ली बाईपास स्थित जेएलएन व बीएसबी नहर पर ओवर ब्रिज का अधूरा पड़ा निर्माण। संवाद

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed