फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Bridal shootout: NRI extended helping hand

दुल्हन गोलीकांड : एनआरआई ने बढ़ाए मदद के लिए हाथ

Fri, 10 Dec 2021 02:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
Bridal shootout: NRI extended helping hand
पिछले नौ दिन से जिंदगी और मौत से जूझ रही दुल्हन तनिष्का के इलाज के लिए एनआरआई ने भी मदद के लिए हाथ बढ़ाए हैं। यूएसए व आस्ट्रेलिया तक से लोग परिजनों के पास पैसे भेज रहे हैं। बकौल, परिजन गुरुग्राम के निजी अस्पताल में डॉक्टर दो दिन में ऑपरेशन करके तनिष्का की गोलियां निकाल सकते हैं। उसकी ताई निर्मला ने फोन पर बताया कि उनकी बेटी की हालत में थोड़ा सुधार है।
विज्ञापन

वहीं, सेक्टर-2 स्थित भगवान परशुराम आश्रम में समाज के लोगों की आपात बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता रणबीर भारद्वाज ने की। गण्यमान्य लोगाें ने तनिष्का की आर्थिक सहायता के लिए 25 हजार रुपये एकत्रित किए। बैठक में रामफल शर्मा, बिजेंद्र शर्मा, सतीश वशिष्ठ उपप्रधान, जयभगवान शर्मा, कृष्ण शर्मा, हितेश कौशिक, जयकिशन शर्मा, सत्यनारायण कौशिक, ऋषि प्रकाश, रविंद्र भारद्वाज, अमित शर्मा, ओमप्रकाश जेई, मास्टर हरिकिशन, राजेंद्र अजायब, सतबीर टिटौली व पवन शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

किन लोगों ने की आर्थिक मदद
वहीं, रणबीर भारद्वाज ने बताया कि विदेशों में रह रहे लोगों ने मदद को हाथ बढ़ाए हैं। अमेरिका से डॉक्टर सुनील जाखड़ ने 15 हजार रुपये, डॉक्टर वेदप्रकाश चौधरी ने 11 हजार, डाक्टर सुनील कुमार टोंडवाल ने 6 हजार, आस्ट्रेलिया से डॉ. अनिल सांगवान ने 10 हजार रुपये परिजनों के खाते में भेजे हैं। इसके अलावा पलवल से तहसीलदार रोहताश, नोएडा के इंजीनियर सुरेश कुमार, अमित वत्स व दिल्ली से सत्यभूषण अग्रवाल ने 5100-5100 रुपये भेजे हैं, जबकि दिल्ली से ही नीलम जाखड़ ने 5 हजार व अर्चना कोचर ने 3100 रुपये का सहयोग दिया है। इसके अलावा काफी सदस्यों ने 1100-1100 रुपये की भी मदद की है। सत्यनारायण कौशिक व मास्टर ईश्वर भारद्वाज ने सरकार से मांग की है कि निर्भया कांड की तरह सरकार तनिष्का के इलाज का पूरा खर्च वहन करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed