फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Brave women and families of martyrs are the heritage of society and government: Subhash Barala

वीर नारियां और शहीदों के परिवार समाज और सरकार की धरोहर : सुभाष बराला

Wed, 14 Aug 2024 03:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
Brave women and families of martyrs are the heritage of society and government: Subhash Barala
13सीटीके42..शहीद सैनिक के परिवार का स्वागत करते राज्यसभा सांसद सुभाष बराला। संवाद
रोहतक। सेक्टर-4 स्थित हरियाणा पूर्व सैनिक संघ मुख्यालय भवन पर मंगलवार को वीर नारी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता पूर्व सैनिक संघ के प्रधान कर्नल रणधीर सिंह मलिक ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद सुभाष बराला रहे। मुख्य अतिथि ने कहा उन परिवारों के प्रति हम अपनी कृतज्ञता प्रकट करते हैं। जिन्होंने अपने लाडले देश की आन बान शान के लिए राष्ट्र को समर्पित किए। प्रधान रणधीर सिंह ने सरकार के सामने मांग पत्र के रूप में हरियाणा के पूर्व सैनिकों की कुछ महत्वपूर्ण मांगों को रखते हुए कहा कि संस्था एक गैर राजनीतिक संस्था है, जो हमेशा प्रशासन के साथ सहयोग करती आई है। किसी आपदा या महत्वपूर्ण अवसर पर जब भी सरकार को हमारी सेवाओं की आवश्यकता होती है। तो पूर्व सैनिक हमेशा एक कॉल पर तैयार रहते हैं। कैप्टन जगबीर मलिक ने पूर्व सैनिकों की पीड़ा व्यक्त करते हुए बताया कि बार-बार मांग करते के बावजूद भी पिछले दस सालों में विजय द्वार का निर्माण अधर में अटका पड़ा है। परमवीर चक्र विजेता कर्नल होशियार सिंह दहिया का उनके गांव सिसाना में स्मृति स्थल का खस्ता हाल है। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे कैप्टन अभिमन्यु, पूर्व मंत्री ने उपस्थित वीर नारियों पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को बताया कि हम तीन भाई सेना में अधिकारी के रूप में सेवा दे चुके हैं। आप सब की समस्याओं से बारीकी से अवगत हूं और आपकी हर तरह की मदद करने के लिए हर समय उपस्थित हूं। इस मौके पर विंग कमांडर वंदना शर्मा, जिला सचिव सैनिक बोर्ड गौरीका सुहाग, एडवोकेट रणवीर ढाका, कैप्टन अभिमन्यु, रिसलदार धर्मवीर, प्रतिभा सुमन, कैप्टेन भूपेंद्र सिंह ,प्रभारी जिला झज्जर, कर्नल रणवीर सिंह, शौर्य चक्र विजेता विंग कमांडर शेर सिंह कादयान, शौर्य चक्र विजेता राजवीर सिंह, को हरियाणा पूर्व सैनिक संघ की तरफ से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed