{"_id":"659dac53b7615406d40c19fc","slug":"brainstorming-on-preparations-for-republic-day-celebrations-rohtak-news-c-17-roh1020-334103-2024-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी पर मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी पर मंथन
विज्ञापन
रोहतक। अधिकारी 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के समारोह की राष्ट्रीय पर्व की गरिमा के अनुरूप सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करना सुनिश्चित करें। गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन राजीव गांधी खेल स्टेडियम में किया जाएगा। विभिन्न विभागों की झांकियां समारोह में आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेंगी। मंगलवार को लघु सचिवालय के सभागार में गणतंत्र दिवस समारोह 2024 की तैयारियों की बैठक के दौरान उपायुक्त अजय कुमार ने यह बात कही।
उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह में परेड व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रतिभागियों का पूर्ण अभ्यास करवाया जाए ताकि भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जा सके। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यातिथि 26 जनवरी को स्थानीय महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय परिसर में स्थित राज्य स्तरीय युद्ध स्मारक पर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे। इसके लिए जिला सैनिक बोर्ड व अन्य संबंधित विभागों द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण करना सुनिश्चित किया जाए।
कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों, परेड व झांकियों के लिए एडीसी महेश कुमार ओवर ऑल इंचार्ज होंगे। उपमंडल अधिकारी (नागरिक) द्वारा जिला नगर योजनाकार के साथ मिलकर बैठने के प्रबंध करवाए जाएंगे। नगर निगम के संयुक्त आयुक्त द्वारा टैंट इत्यादि की व्यवस्था करवाई जाएगी तथा लोक निर्माण विभाग द्वारा बैरिकेडिंग करवाई जाएगी। बैठक में एसडीएम विवेक आर्य (आईएएस), सहायक आयुक्त अंडर ट्रेनिंग अंजली श्रोत्रीय (आईएएस), सीटीएम मुकुंद तंवर, पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय की संयुक्त निदेशक मोनिका, डीएसपी रवि खुंडिया एवं वीरेंद्र सिंह, डिआरओ चंद्र मोहन बिश्नोई, सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला, तहसीलदार डॉ. मनोज अहलावत, सांपला के तहसीलदार गुलाब सिंह सहित अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
इन विभागों को सौंपी गई यह जिम्मेवारी
उपायुक्त ने कहा कि खेल विभाग द्वारा साफ-सफाई व अन्य प्रबंध करवाए जाएंगे। शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा यह सुनिश्चित किया जाए कि मास-पीटी शो व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले विद्यार्थियों का समय पर चयन करके पूर्ण अभ्यास करवाया जाए। परेड में शामिल होने वाली टुकड़ियों का भी अभ्यास करवाया जाए ताकि मार्च पास्ट के दौरान भव्यता नजर आए। समारोह स्थल तक विद्यार्थियों के आने-जाने के लिए परिवहन विभाग द्वारा पर्याप्त बसों की व्यवस्था की जाएगी।